जिले के 14 ब्लैक स्पॉट 7 दिन में होंगे सुरक्षित.. 10 पेट्रोल पंपों की जांच, 5 में गड़बड़ी.. नशे से दूरी जरूरी अभियान 15 से..

कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति बैठक

दमोह।  लोगों का जीवन अमूल्य है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में सर्वाधिक दुर्घटनाओं वाले 14 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर संकेतक बोर्ड स्पीड ब्रेकर रिफ्लेक्टर अंधे मोड़ों पर चेतावनी संकेत तथा अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय सात दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैंए जहां.जहां यू.टर्न अंधे मोड़ ढलान अथवा दुर्घटना की संभावना वाले स्थान हैं वहां दोनों ओर स्पष्ट संकेतक लगाए जाएं ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क होकर गति नियंत्रित कर सकें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
इस आशय की बात कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कही। बैठक में जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण को भी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण मानते हुए नगरीय निकायों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होने सीएमओ से कहा सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों को हटाकर उन्हें निर्धारित सब्जी मंडी फल मंडी एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर व्यवस्थित किया जाए। साथ ही अतिक्रमण हटाने के बाद कम से कम एक सप्ताह तक नियमित निगरानी रखी जाए ताकि दोबारा कब्जा न हो सके। निर्धारित स्थलों पर साफ.सफाई सूचना बोर्ड एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विशेष रूप से तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र को सबसे अधिक दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र बताया गया। उन्होने कहा समीक्षा में सामने आया कि वहां कई स्थानों पर संकेतकों का अभाव है तथा मोड़ों के पास पेड़ों के कारण दृश्यता प्रभावित होती है। इसके चलते कई गंभीर दुर्घटनाएं एवं ट्रकों के पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर तत्काल संकेतक लगाए जाएं। उन्होंने कहा इस प्रकार के छोटे कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होती इसलिए किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण हैए जहां.जहां की सड़को की समस्या बताई गई है उस पर संबंधित एजेंसी काम कर आगामी बैठक में पालन प्रतिवेदन और फोटो ग्राफस सहित आयें। उन्होने कहा बटियागढ़ क्षेत्र के उल्लेखित क्षेत्र में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्तिच की जायें। पुलिस अधीक्षक ने कहा जबलपुर.तेंदूखेड़ा मार्ग पर शार्ट टर्म पर त्वरित रूप से साइन बोर्ड जहां आवश्यक है लगाये जायें। उन्होने कहा जिले के सभी मार्गो पर साइन बोर्ड लगवाना सभी एजेंसी सुनिश्चित करें।

नशीले पदार्थों की तस्करी पर रहेगी कड़ी निगरानी.. दमोह। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में जिले में गांजा अफीम की अवैध खेतीए नशीले पदार्थों की तस्करी तथा प्रतिबंधित दवाइयों के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि विशेष रूप से मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले को ड्रग फ्री बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा ष्नशे से दूरी है जरूरी अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे की लत से बचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि युवा पीढ़ी गलत दिशा में जाने से बच सके।बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए कि जिले के मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच कर यह सुनिश्चित करें कि प्रतिबंधित एवं नशे के रूप में उपयोग होने वाली दवाइयों का अवैध विक्रय न हो। वहीं कृषि एवं वन विभाग को दूरस्थ क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती पर विशेष निगरानी रखने और ऐसी गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग को अवैध शराब प्रतिबंधित मादक पदार्थों के क्रय.विक्रय पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे स्टेशन एवं अन्य प्रमुख परिवहन माध्यमों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया ताकि बाहरी राज्यों से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।  
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा 2028 तक ड्रग फ्री इंडिया संकल्प लिया गया है उन्होने कहा नशे से दूरी है जरूरी अभियान 15 जुलाई से शुरू किया जा रहा है ड्रग वन स्वास्थ्य कृषि तथा शिक्षा विभाग सक्रिय सहयोग आवश्यक है उन्होने कहा प्रतिबंधित दवा सीरप की जिले में बिक्री न हो सुनिश्चित किया जायें। इस कार्यवाही में पुलिस की पूरी मदद मिलेगी साथ ही कहा संयुक्त कार्यवाही की जाये। श्री कलादगी ने कहा अवैध तस्करी पर पुलिस कार्यवाही कर रही है आबकारी भी कार्यवाही करें। उन्होने पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही के लिए कहा।  

10 पेट्रोल पंपों की जांच, पांच में मिली गड़बड़ी.. दमोह  जिले में पेट्रोल पंपों पर अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर गठित 10 टीमों ने जिले मे पहली बार एक साथ 10 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीन पेट्रोल पंप बिना वैध विस्फोटक लाइसेंस के संचालित पाए गए जिन पर सील करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दो पेट्रोल पंपों पर स्टॉक में कमी मिलने पर संबंधित तेल कंपनियों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से पेट्रोल पंपों पर अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसी के आधार पर प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण कराया। जांच में श्री ठाकुर पेट्रोलियम ;नरसिंहगढ़ एमके राय किसान सेवा केंद्र ;चिलौद और श्री विनायक सेवा केंद्र ;बनवार बिना विस्फोटक लाइसेंस के संचालित पाए गए जिन पर सील करने की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा दो अन्य पेट्रोल पंपों पर स्टॉक रजिस्टर के अनुरूप पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण नहीं मिला। ऐसे मामलों में संबंधित तेल कंपनियों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ