मंत्री जी के क्षेत्र में गरीबी से परेशान युवक ने.. BSNL के टावर पर चढ़कर खोली सिस्टम की पोल.. 6 घंटे की मशक्क्त के बाद उतरा नीचें..

युवक ने टावर पर चढ़कर सिस्टम की पोल खोली 

दमोह. शासन प्रशासन भले ही विभिन्न योजनाओं के जरिए गरीबों के लिए विभिन्न सुविधाओं के साथ जीवन स्तर में सुधार का दावा कर रहा हो लेकिन हालात इससे उलट है खासकर आम आदमी के लिए गरीबी बेरोजगारी अभिशाप बनकर रह गई है.. शिकायतों की सुनवाई और कार्रवाई नहीं होने जैसे हालात में गांव के लोगों को टावर पर चढ़कर अपनी समस्याओं का ध्यान आकर्षण करना पड़ रहा है..
 ऐसे ही कुछ हालातो के बीच नरसिंहगढ़ में मंगलवार को एक टावर के ऊपर चढ़ गए युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को जमकर मशक्कत करना पड़ी.. दूसरी ओर युवक कलेक्टर को मौके पर बुलाने और समस्या का समाधान करने की की मांग करता रहा बाद में पथरिया एसडीएम मौक़े पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब कही युवक टावर से नीचे उतरा.. नरसिंहगढ़ क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में देर तक चले इस तमाशा को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही वहीं पुलिस प्रशासन भी परेशान होता रहा..
 प्राप्त जानकारी के अनुसार टावर पर चढ़े युवक का नाम बाजार मोहल्ला निवासी हेमंत प्रजापति सामने आया है. गरीबी के चलते अत्यंत दयनीय हालत में जीवन यापन करने को मजबूर हेमंत की पत्नी भी अपने छोटे बच्चों को लेकर मौके पर पहुंची थी. उसका कहना था कि गरीबों के चलते दो वक्त का गुजारा करने का इंतजाम नहीं है.. इधर युवक के द्वारा अपनी मांगों को लेकर टावर की ऊंचाई से नीचे फेके गए दो पत्रों में अपनी व्यथा कथा का हवाला दिया गया.. इधर  पथरिया नायब  तहसीलदार वृदेश पांडे को पीड़ित की पत्नी ने बताया कि आवास प्रदान करने के बाद में सचिव के द्वारा पैसे लिए गए, वहीं पड़ोसी पटेल रोडलाइंस का संचालक जेल भेजने की धमकी दे रहा है एवं प्रताड़ित कर रहा है.. पीड़ित की दुर्घटना हुई थी जिसमें इलाज के दौरान उसका पूरा पैसा खर्च हो गया है और आर्थिक तंगी से परेशान हैं पुलिस के द्वारा भी प्रताड़ित किया जा रहा है पीड़ित के घर के सामने कोई पेड़ है जिसे वह काटना चाहता है इन्हीं  परेशानियों को लेकर वह युवक टावर पर चढ़ गया है..
सोशल मीडिया पर युवक के टावर पर चढ़े होने का तमाशा देखने के लिए घंटे तक भीड़ लगी रहने और युवक के द्वारा कलेक्टर को बुलाए जाने की मांग किए जाने के बाद पथरिया एसडीएम निकेतन चौरसिया मौके पर पहुंचे.. उनके द्वारा उसकी समस्याओं का  निराकरण जल्द करने का भरोसा दिलाया गया तब कहीं युवक के नीचे उतरा. इस दौरान नायब तहसीलदार कोमल अठ्या, वृदेश पांडे पथरिया, चौकी प्रभारी  रोहित द्विवेदी, पटवारी कोमल सिंह नरसिंहगढ़ सचिव संतोष यादव, मौके पर मौजूद रहकर पीड़ित की पत्नी से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिलाते रहे.. यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री श्री लखन पटेल के क्षेत्र में समस्याओं से ग्रस्त युवा के टावर पर चढ़ा हो इसके पहले भी एक युवक शादी करने की मांग को लेकर टावर पर चढ़कर तमाशा कर चुका है वही मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के क्षेत्र में भी बिजली के टावर पर चढ़कर इस तरह के तमाशे के मामले सामने आ चुके हैं.. प्रशासन हमला पहुंचने के बाद भी नीचे नहीं उतर रहा है कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड गया है.. शकीर मुहम्मद की खबर

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ