जनसुनवाई में 312 आवेदनों पर हुई सुनवाई
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 व्यारमा में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 350 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
मेडिकल परीक्षण प्रमाण पत्र सहायक उपकरण और पेंशन की सुविधा मिलेगी एक ही स्थान पर..कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में संचालित श्सेवा और आशीर्वाद अभियान के तहत अब दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने की विशेष पहल शुरू की गई है। अभियान के पहले चरण में पात्र होने के बावजूद लंबे समय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित 1568 वृद्धजनों के घर.घर जाकर अधिकारियों द्वारा ई.केवाईसी कर उनकी पेंशन प्रारंभ कराई गई थी। अब अभियान के अगले चरण में जिले के 258 चिन्हित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं पेंशन का लाभ दिलाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए 20 से 27 जुलाई तक प्रत्येक विकासखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का संचालन एलिम्को जबलपुर के सहयोग से किया जाएगा जहां दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सचिव तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका के अधिकारी.कर्मचारी दिव्यांगजनों को शिविर तक लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। शिविर में मेडिकल बोर्ड दमोह द्वारा दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण.पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।उन्होंने कहा जिले में लगभग 250 दिव्यांगजन अभी भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित हैं। ऐसे पात्र हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृति की कार्रवाई भी शिविर स्थल पर ही पूर्ण कराई जाएगी ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कलेक्टर श्री यादव ने कहा प्रशासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को एक ही छत के नीचेश् सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविरों के माध्यम से सहायक उपकरण चिकित्सकीय परीक्षणए प्रमाण.पत्र एवं पेंशन स्वीकृति जैसी सभी सेवाएं एक साथ उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सुगम और सम्मान जनक बनाया जाएगा। सुनपुरा स्कूल मार्ग का निर्माण होगा शुरू..दमोह। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सुनपुरा के 07 स्कूल बच्चों की पुकार रंग लाई। इन स्कूली बच्चों ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से कहा हमारे स्कूल तक पहुंचने में कीचड़ हो रहा है हमारा ऑटो भी नहीं पहुंच पाता है। कलेक्टर श्री यादव ने इन बच्चों की बात अपने पास बुलाकर सुनी और तत्काल ही सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे से कहा कल से ही यहां काम करवाए ताकि बच्चे सुगमता से स्कूल पहुंच सके। उन्होंने तत्काल ही इन बच्चों से कहा चिंता ना करें आप पढे और सड़क का काम करवाया जाएगा। कलेक्टर ने इन स्कूली बच्चों को बिस्किट के पैकेट भी दिए और कहा जाए अपनी पढ़ाई करें। इन बच्चों ने बाहर निकलकर खुशी खुशी कलेक्टर से हुई चर्चा की बात की। इन बच्चों के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि अब उन्हें कीचड़ मार्ग से मुक्ति मिल जाएगी। कक्षा चार के हर्ष तिवारी ने कहा अब स्कूल जाने में कीचड़ की दिक्कत से मुक्ति मिलेगी। कलेक्टर साहब ने कहा सड़क बन जाएगी। इसी प्रकार नैंसी तिवारी ने कहा कलेक्टर साहब ने कहा है सड़क बन जाएगी सभी बच्चे बाहर खुश नजर आए। इसी प्रकार एक बुजुर्ग दिव्यांग श्री गुप्ता अपनी ट्राइ साइकिल से उठ नहीं पा रहे थेए कलेक्टर श्री यादव उनके पास पहुंचे उनकी बातें सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने दोपहर 02 बजे के बाद भी जनसुनवाई में पहुंचे करीब 30 लोगों के आवेदन लिए उनकी बातें सुनी और तुरंत निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।



0 टिप्पणियाँ