Ticker

6/recent/ticker-posts

नरसिंहगढ़ में मानसिक विक्षिप्त महिला के गाली गलौज से आहत दंपत्ति ने.. महिला के पिता को मौत के घाट उतारा.. तीन अन्य घायल दंपत्ति गिरफ्तार..

 मानसिक महिला के गालीगलौच पर विवाद में हत्या

 दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ चौकी के खडे़रा मोहल्ले में रविवार सुबह गाली गलौ मुन्नालाल के घर पहुंच गए ज पर से हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने का घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना लाल जैन की मानसिक विक्षिप्त बेटी कविता के द्वारा अपने घर के अंदर से आए दिन की तरह रविवार को भी गाली गलौज की जा रही थी। जिस से आहत होकर पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह लोधी और उनकी पत्नी झगड़ा करने के लिए मुन्ना लाल के घर पहुंच गई। इस दौरान मुन्ना लाल ने इनको अपने घर में घुसने से रोका तो गुस्से में धर्मेंद्र तथा उनकी पत्नी ने मुन्नालाल पर हमला कर दिया। इसके बाद बचाने पहुंचे बेटे पप्पू, जीजा दिनेश और कविता के साथ भी जमकर मारपीट की गई। झगड़े की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मुन्नालाल जैन 58 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि मुन्नालाल जैन की मानसिक विक्षिप्त बेटी कविता घर में ही रहती है।  उसके द्वारा पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह लोधी को गालियां दी गई।  जिसको लेकर यह विवाद हुआ। मुन्ना के बेटे पप्पू ने बताया की बहन ने घर के अंदर गालियां दी थी।  जिसके बाद धर्मेंद्र अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ आया और उनके पिता के साथ मारपीट कर दी।  जब उन का भाई और जीजा बचाने आए तो उसके साथ भी मारपीट की गई। बहन कविता और उनके पति दिनेश पर भी हमला किया।  उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी इसके बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।  जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मुन्नालाल जैन को मृत घोषित कर दिया है।  वही बेटी कविता जैन उनके दिनेश जैन और बेटे पप्पू जैन का इलाज चल रहा है।

 देहात थाना टीआई अमित गौतम ने बताया की दोनों पड़ोसियों के बीच रविवार सुबह  विवाद हुआ था।  जिसमें  मुन्नालाल जैन की मौत हो गई है और उनके घर के तीन लोग घायल हुए हैं।  आरोपी धर्मेंद्र सिंह लोधी और उनकी पत्नी लक्ष्मी लोधी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है। 
वहीं बताया जा रहा है  की मानसिक विक्षिप्त कविता से मोहल्ले के लोग परेशान थे वह आए दिन गंदी-गंदी गालियां देती थी।  उन्होंने परिजनों से कई बार कहा कि उसका अच्छे से इलाज कराए।  पुलिस में भी कई बार आवेदन दिया, आरोपियों के द्वारा सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायत की गई लेकिन इस पर पुलिस के द्वारा भी ध्यान नहीं दिया गया न  कोई कार्रवाई की गई।  जिसके बाद आज सुबह यह घटनाक्रम हो गया है। पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए शव को भेजा जा रहा है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ के अंतर्गत यह बड़ी दूसरी बड़ी घटना घटित हुई है, इससे पहले नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदुवानी में गोली चलने का घटनाक्रम सामने आया था जिसमें दो लोग घायल हो गए थे पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई है वहीं चौकी प्रभारी अभिषेक पटेलके द्वारा रक्षा समिति सदस्य राजा एवं आरक्षक निलेश के भरोसे चौकी संचालित की जा रही है जिसके कारण क्षेत्र में पुलिस का भय नहीं है। शकीर मुहम्मद की खबर

Post a Comment

0 Comments