जबलपुर रोड पर ऑटो की टक्कर से शिक्षक की मौत
दमोह। जबलपुर रोड पर अभाना नोहटा के बीच एक तेज रफ्तार ऑटो ने इवनिंग वाक पर निकले शिक्षक को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि वह गिरने के बाद दोबारा नही उठ सके। बाद में जिला अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक वीरेंद्र मेहरा अपने दो अन्य शिक्षक साथियों के साथ रविवार शाम इवनिंग वाक पर रोज की तरह घर से निकले थे। नोहटा मार्ग पर तीनों शिक्षक मित्र एक साथ जा रहे थे इसी दौरान पीछे से आये एक तेज रफ्तार ऑटो ने शिक्षक वीरेंद्र मेहरा को जोरदार टक्कर मार दी जिस से वह जमीन पर गिर कर लहूलुहान हो गए। बाद में उनके साथी शिक्षक गंभीर हालत में वीरेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेकअप उपरांत उनको मृत घोषित कर दिया।

0 Comments