Ticker

6/recent/ticker-posts

परिवार छत पर सोता रहा नीचे चोर ताला तोड़कर नगदी जेवरात ले उड़े.. नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो एसपी आफिस पहुचकर की कार्यवाही की मांग..

परिवार छत पर सोता रहा चोर नगदी जेवरात ले उड़े

दमोह। पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ अंतर्गत रामकुटी सूखी पिपरिया में अज्ञात चोरों के द्वारा मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का घटनाक्रम सामने आया है जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार गरम्यानी रात को देवेंद्र कुशवाहा के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई देवेंद्र ढाबा पर खाना बनाने का काम करता है ढाबा बंद करने के बाद घर जाकर छत पर सो गया और जब सुबह 5:00 उठा तो घर का ताला एवं अलमारी का सामान बिखरा पड़ा देखा आश्चर्य चकित रह गया। 

 अलमारी में रखे नगदी और जेवर गायब थे, परिवार के सभी लोगों को चोरी की वारदात समझ में आ रही थी तुरंत ही वह नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी पहुंचा और चोरी की घटना होने की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा , जिस पर पुलिस ने आवेदन लिख कर देने कहा गया जिस पर पीड़ित ने आवेदन लिखवाकर दे दिया परंतु पुलिस के द्वारा चोरी की घटना पर कोई संज्ञान नहीं लिया मौके पर भी कोई जांच के लिए नहीं पहुंचा..

पीड़ित ने आवेदन की पावती मांगने पर आरक्षक निलेश के द्वारा खर्चा लगने की बात कही गई इसके पश्चात पीड़ित घर वापस पहुंच गया और जब पुलिस के द्वारा चोरी की घटनाक्रम को की कोई जांच नहीं की गई तो उसने नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय के यहां पूरे घटनाक्रम का आवेदन प्रस्तुत कर चोरी करने वालों को पकड़ने की गुहार लगाई ..
 पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है के नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी में उसकी रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय आवेदन लिख कर देने की बात कही गई एवं आरक्षक नीलेश के द्वारा कार्यवाही के नाम पर पैसों की मांग की गई दरअसल नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल की उदासीनता के चलते क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं एवं अवैध शराब, जुआ सट्टा गांजे के कारोबार गतिविधियां लगातार संचालित हो रही हैं दरअसल चौकी प्रभारी मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहते हैं वह दोपहर 12 से 6 तक ही नरसिंहगढ़ पहुंचते हैं इसके बाद पूरा स्टाफ अवैध वसूली करने में जुटा रहता है..
प्रभारी तैनाती से लेकर आज तक अभिषेक पटेल ने नरसिंहगढ़ में एक बार भी पैदल मार्च नहीं किया है और ना ही चौकी क्षेत्र में होने वाले धार्मिक आयोजन पर भी शांति समिति की बैठक आयोजित नहीं की जा रही है जिसके कारण क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं.. इससे पहले भी नरसिंहगढ़ क्षेत्र में बदमाशों के द्वारा शराबियों का आतंक एवं शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं करने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं पिछले दिनों नरसिंहगढ़ के रामबाग मोहल्ले के समीप निवास डररन रजक के घर में नगदी एवं जेवर हुई चोरी के मामले में एक माह बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है केवल औपचारिकता है निभाकर आवेदन ले लिया जाता है।

Post a Comment

0 Comments