कार में हथगोला, चाकू सहित 2आरोपी गिरफ्तार
दमोह. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने महाराणा प्रताप स्कूल के पास खड़ी दो कारों से हथगोला और चाकू के साथ दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया व सीएसपी एचआर पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई है।
तदसंदर्भ में जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 12 मई को महाराणा प्रताप स्कूल के पास
से स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 34 सीए 6013 व सिल्वर रंग की बलेनो कार
क्रमांक एमपी 20 सीएफ 2735 को पकड़ा गया। वही आरोपी साहिल कुरैशी एवं समीम
कुरैशी दोनों निवासी बजरिया वार्ड-07 दमोह के पास से हथगोला और चाकू बरामद
किया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार करते हुए
पूछताछ कर विवेचना शुरू कर दी है।
नरसिंहगढ़ में आधी रात को पत्रकार के घर पहुंचकर धमकाने की एसपी से शिकायत.. दमोह।
नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों की मनमानी कार्य प्रणाली की
खबरें छापना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया। कल आधी रात को चौकी प्रभारी अपनी
टीम के साथ पत्रकार के घर तक पहुंच गए। तथा धमकाते हुए खबरें नहीं निकलने
की चेतावनी दे डाली। पीड़ित पत्रकार ने आज एसपी से घटना की लिखित शिकायत
करते हुए सुरक्षा के साथ कार्यवाही की मांग की है।
नरसिंहगढ़
निवासी पत्रकार शकीर मोहम्मद ने मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार साथियों के साथ
एसपी ऑफिस पहुंचकर नवागत एसपी से मुलाकात करते हुए नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी
की मनमानी कार्यप्रणाली और खबरों के प्रकाशित करने पर धमकाने के घटनाक्रम
की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की। ऐसी को दिए लिखित आवेदन में
बताया गया कि सोमवार रात एक न्यूज़ पोर्टल में नरसिंहगढ़ क्षेत्र में हुई
चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की खबर अपडेट होने पर से गुस्साए
नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल अपने तीन आरक्षक निलेश लोधी, जितेंद्र
पटेल एव चालक राहुल के साथ रात करीब 12 बजे शराब के नशे में पत्रकार शकीर
मोहम्मद निवास पर पहुंच गए। और करीब आधा घंटा पुलिस का सायरन हूटर बजाते
रहे इसके बाद उनके गेट के सामने पुलिस वालों के साथ उनको बुलाया गया और
प्रकाशित खबरों के बारे में कहने लगे कि मेरा कोई कुछ नहीं कर लेगा तुम
छापना बंद कर दो इसके बाद मेरी पत्नी और मेरे बच्चे भी जाग गए और मोहल्ला
के सभी लोग सायरन होटल की आवाज सुनकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए कुछ
देर बाद यह कहकर निकल गए कि मैं तुम्हें देख लूंगा..
इस
दौरान चौकी प्रभारी शराब के नशे में चूर थे एवं मुंह से शराब की गंध आ रही
थी धमकी देने के बाद वह दोनों गाड़ियों के साथ चले गए और मैं भी अपने घर
सो गया इस प्रकार के वार्ताओं से ऐसा प्रतीत होता है कि वह पत्रकारों को
धमकाने का प्रयास कर रहे हैं एवं अपने आरक्षक के साथ मनमानी करने पर उतारू
है। इस पूरे घटनाक्रम की रात में ही जिले के वरिष्ठ पत्रकारो के साथ देहात
थाना प्रभारी अमित गौतम को भी मोबाइल पर अवगत कराया गया था। उपरोक्त
घटनाक्रम को नवागत पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई
का भरोसा दिलाया है।
पथरिया पुलिस ने तीन पेटी अवैध शराब पकड़ी, मामला 22 पाव का बनाया.. दमोह।
वैसे तो पथरिया पुलिस अपने कारनामों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी
रहती है और इनके कारनामे और शराब माफियाओं से मिली भगत की चर्चाएं आए दिन
सुनने में मिलती रहती हैं, समय-समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यवाही भी
देखने को मिलती है अभी हाल ही में पूर्व थाना प्रभारी अमित मिश्रा को शराब
परिवहन में नियंत्रण न करना एवं कर्तव्य निर्वहन संदिग्ध आचरण प्रदर्शित
करने का कारण बताते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने
उन्हें लाइन हाजिर किया था, जिसके बाद से उपनिरीक्षक श्याम सुंदर दुबे
प्रभारी थाना प्रभारी की कमान संभाले हुए हैं। जिसके
बाद अब एक और नया करना पथरिया पुलिस का देखने को मिला जहां 10 मई रविवार
सुबह करीब 8 बजे के आसपास पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम लखरोनी में दो बाइकों
की भिडंत हुई जिसमें दोनों पक्ष घायल हुए अस्पताल में भर्ती हुए और इलाज भी
हुआ।
बता दें कि पथरिया के ग्राम लखरोनी निवासी
भैयालाल पटैल जब अपनी बाइक से जा रहा था तो उसकी बाइक को दमोह रोड स्थित
शराब दुकान से अवैध शराब का परिवहन कर रहे सोनू सेन एवं सोनू पटैल दोनों
पथरिया निवासी जो अपनी बाइक पर करीब दो से तीन पेटी अवैध शराब लेकर कहीं जा
रहे थे और तेज गति से चला रहे थे टक्कर मार दी, एक्सीडेंट के बाद जब
ग्रामीण एकट्ठे हुए तो देखा तीनों व्यक्तियों को चोटें थीं और अवैध शराब
बिखरी हुई पडी थी, पुलिस को सूचना दी गई 112 मौके पर पहुंची।
लेकिन
पथरिया पुलिस द्वारा दो से तीन पेटी की जगह सिर्फ 22 पाव अवैध शराब का
मामला सिर्फ एक व्यक्ति पर बनाया गया, करीब डेढ दो पेटी अवैध शराब गायब
दूसरा आरोपी गायब मोटरसाइकिल गायब और एक्सीडेंट का मामला भी गायब। इस संबंध
में जब हमने प्रभारी थाना प्रभारी श्याम सुंदर दुबे से बात की तो उन्होंने
बताया कि मौके से 22 पाव अवैध शराब ही पकड़ी गई थी और दोनों की आपसी सहमति
के चलते एक्सीडेंट का मामला नहीं बनाया गया, लेकिन वह व्यक्ति अवैध शराब
लिए हुए था इसलिए 22 पाव शराब का मामला बनाया गया है मोटरसाइकिल वह लेकर
भाग गए थे इसलिए वह जब्त नहीं हुई शराब का मामला एक व्यक्ति के ऊपर बनाया
गया है। मामले में प्रिया सिंघी एसडीओपी पथरिया का कहना है कि उक्त मामले की जांच की जांच की जा रही है रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
.jpg)




0 Comments