बाइक सवार को टक्कर मारकर आयशर पेड़ से टकराया
दमोह। हिंडोरिया मार्ग पर करैया रेल फाटक के समीप रविवार रात बंद हो रहे रेल फाटक को जल्दवाजी में पार करने के चक्कर में एक के बाद एक दो एक्सीडेंट में तीन युवकों की जान मुश्किल में फस गई वहीं एक वाहन चालक की गाड़ी में फसने से मौके पर मौत हो जाने का दुखद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत करैया फाटक के पास रविवार रेल फाटक के पास हिंडोरिया तरफ जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से आ रहे आयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक लहुलुहान होकर सड़क किनारे गिर गए। इधर हादसे के बाद भागने की कोशिश में अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। जिससे ट्रक के केबिन में चालक फस कर रह गया। बाद में गंभीर हालत में बाइक सवार तीनों युवक करैया फाटक निवासी विजय गुड्डे और मुलायम अहिरवार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जबलपुर रैफर कर दिया गया। इधर मौके पर मौजूद ग्रामीणों के द्वारा आयशर में फसे चालक को निकालने की कोशिश की गई। वही हादसे की सूचना लगने पर मौके पर पहुची जबलपुर नाका चौकी पुलिस के द्वारा भीे रेस्क्यू कराकर चालक को निकलवाने के प्रयास किए गए। वहीं बताया जा रहा है कि आयशर में फसे चालक की मौत हो चुकी है तथा क्लीनर निकल कर भाग गया है।


0 Comments