Ticker

6/recent/ticker-posts

मंत्रीजी के खास नेताजी के.. भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनते ही विरोधियों ने मोर्चा खोला.. गंभीर मामले में साढ़े चार माह से फरार चल रहे है महाराज सिंह

 गंभीर मामले में साढ़े 4 माह से फरार है महाराज सिंह

दमोह। एक संगीन मामले में साढ़े चार माह से लगातार फरार चल रहे एक पूर्व सरपंच को भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने के साथ किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के दूसरे दावेदारों ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा में मंडल स्तर से लेकर किसी भी महत्वपूर्ण पद का दायित्व नहीं संभालने के बावजूद इनका सीधा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की वजह मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी से नजदीकी बताई जा रही है।
वहीं इनकी नियुक्ति के साथ सोशल मीडिया के बाद अब स्थानीय मीडिया को भी इनके खिलाफ दर्ज मामले की एफआईआर शेयर करते हुए उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह चावड़ा द्वारा 17 मई को मप्र के 7 जिलों में भाजपा किसान मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। जिसमें दमोह जिले का अध्यक्ष महाराज सिंह को बनाया गया है।
जबेरा विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बीजा डोंगरी के पूर्व सरपंच महाराज सिंह क्षेत्र के लोकप्रिय किसान होने के साथ युवा नेता भी है स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कद्दावर मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के खास माने जाते हैं यह भी माना जा रहा है कि मंत्री श्री लोधी के अनुशंसा पर ही इनको भाजपा किसान मोर्चा दाहोद जिले का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। लेकिन मंत्री जी से लेकर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शायद इस बात से अनजान रहे होंगे कि महाराज सिंह एक गंभीर मामले में साढ़े माह से फरार चल रहे हैं। शायद यही बजा रही की उनके विरोधियों को उनकी नियुक्ति के साथ फरारी पर रहने का मुद्दा उठाने का मौका मिल गया है।

किसान मोर्चा अध्यक्ष के रूप में इनकी नियुक्ति के साथ सोशल मीडिया पर भी उनके आपराधिक मामले में फरारी चर्चा जोर पकड़े हुए हैं। इस मामले में जब हमने भाजपा के साथ मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष महाराज सिंह से मोबाइल पर जानकारी चाहि तो उन्होंने एक मामला दर्ज होने तथा उसके लिए हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगी होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि राजनीतिक बुराई के चलते उनका नाम जबरन उपरोक्त मामले में लिखवा दिया गया था।

तेजगढ़ थाने में 2 जनवरी को दर्ज हुआ था अपराध पंजीबद.. दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत 2 जनवरी की रात हल्ले सिंह की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 296 ए, 173 (2)118(1 )351(3) 3(5) के तहत आरोपी इश्शू लोधी, महाराज सिंह, इंद्र सिंह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मारपीट के इस संगीन मामले में घायल हल्ले सिंह और उनके बेटे टैकसिंह को पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया था जहां पर तेजगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक ने पहुंचकर जीरो पर रिपोर्ट दर्ज की थी। उपरोक्त मामले में जिला कोर्ट से जमानत नामंजूर हो जाने के बाद आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहे हैं।  इधर 10 मार्च 2026 को भी पीड़ित पक्ष द्वारा मारपीट कर धमकाने की एक शिकायत दमोह एसपी ऑफिस में दी गई थी।

Post a Comment

0 Comments