Ticker

6/recent/ticker-posts

हटा पटेरा रोड पर हादसा या हत्या.. पेशी पर गए बाइक सवार दंपत्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत.. पुलिस जांच में जुटी..

बाइक सवार दंपत्ति के शव सड़क किनारे पड़े मिले

दमोह। हटा पटेरा मार्ग पर कुँआखेड़ा के पास बाइक सवार दंपति की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। दंपति के किसी मामले की पेशी पर जाने और रास्ते में एक्सीडेंट हो जाने के बाद इस बात की आशंका जताई जा रही है कि कहीं उनके विरोधियों के द्वारा टक्कर मार कर उनका काम तमाम तो नहीं करवा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर पटेरा के हरपालपुर निवासी हेमराज अहिरवार अपनी पत्नी खिलौना बाई के साथ किसी मामले की पेशी करने हटा कोर्ट गए थे। वापसी में हटा पटेरा मार्ग पर कुआ खेड़ा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक क्रमांक एमपी 34 एमएल 2978 को टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि बाइक सवार दंपत्ति सड़क से उछलकर दूर जा गिरे तथा गंभीर चोटे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में यहां से निकल रहे लोगों के द्वारा एक्सीडेंट की सूचना पुलिस 112 डायल को दी गई। 

डायल 112 टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों को हटा अस्पताल पहुंचाया गया जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर परिजनों को घटना की सूचना लगने पर फटा अस्पताल पहुंचे बेटे राकेश ने बताया कि माता-पिता जमीनी विवाद मामले की पेशी पर गए थे। राकेश ने अपने चाचा तुलसीराम पर विवाद के वलते एक्सीडेंट कराकर हत्या कराने की आशंका जताई है। यह हादसा है अथवा किसी ने रंजिशन टक्कर मारी है इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है

Post a Comment

0 Comments