Ticker

6/recent/ticker-posts

बरगी डैम की दुखद घटना को लेकर नोहटा में युवा कांग्रेस का कैंडल मार्च.. प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने मंत्री धर्मेंद्र सिंह एवं एमडी दिलीप यादव के इस्तीफे मांगे..

बरगी डैम घटना को लेकर युवा कांग्रेस का कैंडल मार्च
दमोह। ग्राम नोहटा में युवा कांग्रेस द्वारा बरगी डैम में हुई हृदयविदारक घटना को लेकर श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दुखद हादसे में दिवंगत हुए मासूम लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया। कार्यक्रम में यश घनघोरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ष्यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है, जिसके जिम्मेदार पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी है, जिन्होंने रिश्वत लेकर बैन क्रूज भी चलने दिए। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन विभाग के एमडी दिलीप कुमार यादव को हादसे का प्रमुख जिम्मेदार ठहराया और दोनों के इस्तीफे की मांग की। 

दमोह युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी ने कार्यक्रम के दौरान प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाये उन्होंने कहा कि शांति पूर्ण कैडल मार्च में भी जरूरत से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया जिसमें 4 अलग अलग थाना प्रभारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, इसके पीछे उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की तानाशाही बताई। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना अवंति बाई लोधी की मूर्ति के पास बने प्रांगण से होनी थी लेकिन पूर्व मे ही वहाँ पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर दी गई थी। मूर्ति पर माल्यार्पण करने से भी रोका गया था दृगपाल सिंह लोधी ने बताया कि यहां पुलिस प्रशासन ने मंत्री जी का आदेश न मानकर स्वविवेक से निर्णय लिया और युवा कांग्रेसियों को माल्यार्पण करने दिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने तख्तियाँ भी छीनी जिसमें मंत्री धर्मेंद्र सिंह इस्तीफा दो, मौत का सौदागर वांटेड जैसे नारे लिखें थे। युवा कांग्रेस ने मृतको को एक एक करोड़ रूपये, परिजनों को सरकारी नौकरी, एवं पर्यटन मंत्री और एमडी को बर्खास्त एवं दोनों पर हत्या के मुकदमे की मांग की। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दृगपाल लोधी, राव लाखन सिंह, राजा भैया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर, गोविन्द तिवारी, अरुण दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष रजक, ब्लॉक अध्यक्ष ओपी शर्मा, वीर लोधी, राजा खान, धन सींग गोंड, सचिन तिवारी, अखिलेश सोनी, धर्मेंद्र गोलू तिवारी, श्रीकांत पोर्ते, पूरन लोधी, प्रवीण राय, मोतीलाल यादव मनीष राज, नीलेश लोधी, खुमान सिंह, रवि सोनी, दुर्गेश नामदेव, राघवेंद्र लोधी, शिवम विश्वकर्मा, विनोद सैनी, लकी जैन, खेर सिंह, शंकर सिंह, नवीन सिंघई, इसराइल खान, नरेंद्र प्रताप, वीर पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments