Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर जनसुनवाई में दो कर्मचारी सस्पेंड, आरआई तहसीलदार को नोटिस.. द्वितीय परीक्षा हेतु संशोधित परीक्षा केन्द्र, अब किसी भी विद्यार्थी को 30 किमी से अधिक नहीं जाना पड़ेगा..

कलेक्टर जनसुनवाई में 223 आवेदनों पर सुनवाई

दमोह। जिले में आयोजित जनसुनवाई में आज कुल 223 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में आवेदन मिलना इस बात का संकेत है कि जिलेवासियों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ रहा है। लोगों को भरोसा है कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। उन्होने कहा कि जनसुनवाई में ऐसे कई आवेदक पहुंचे जो लंबे समय से भटक रहे थे कुछ 1.2 वर्ष पुराने आवेदन भी सामने आए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों के साथ प्रत्येक मामले पर गंभीरता से विचार किया।

 कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष मामलों पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होने बताया आज प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित रहे। कलेक्टर श्री यादव ने सभी एसडीएम सीएमओ और सीईओ जिला पंचायत को निर्देश दिए कि छोटे.छोटे मामलों का समाधान तहसील जनपद और अनुभाग स्तर पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदकों को अनावश्यक भटकना न पड़े इसके लिए स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित कर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान दो गंभीर मामलों में दो कर्मचारी निलंबित.. पीएम आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत पटना कुम्हारी में सचिव विजय खंपरिया द्वारा एक महिला रूपरानी से गलत तरीके से पैसे लेने और गुमराह करने का मामला सामने आया। इस पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई साथ ही हल्का नं  सोजना तहसील पटेरा की पटवारी प्रिया श्रीवास्तव पर सीमांकन और तरमीम में लापरवाही तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायत का गलत निराकरण दर्ज करने के आरोप में उन्हें भी निलंबित किया गया।
बिना समाधान पोर्टल पर निराकरण दर्ज करने पर नोटिस.. दमयंती नगर तहसील के एक मामले में बिना वास्तविक निराकरण किए पोर्टल पर शिकायत बंद करने की बात सामने आई। इस पर आरआई और तहसीलदार को नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री यादव ने बताया तहसीलदार रॉबिन जैन और आरआई अभिषेक जैन को नोटिस जारी किए गए है।
अधिकारियों को सख्त हिदायत आवेदकों से भी अपील.. कलेक्टर श्री यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में आवेदकों को भटकने न दिया जाए और हर आवेदन पर गंभीरता से काम किया जाए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पहले अपने आवेदन स्थानीय स्तर पर दें और वहां समाधान न मिलने पर ही जिला स्तर पर आएं। प्रशासन द्वारा हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

द्वितीय वोर्ड परीक्षा हेतु संशोधित परीक्षा केन्द्र स्वीकृत.. दमोह। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा 07 मई 2026 से प्रारंभ होना निर्धारित है। मण्डल द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्र चार्ट में संशोधन करते हुए प्राप्त प्रस्ताव को यथावत स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैए मण्डल ने सभी संबंधित संस्थाओं के छात्रों के संशोधित प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव द्वारा कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को निर्देश जारी किए गए हैं कि द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 में सम्मिलित होने वाले सभी छात्रों को संशोधित केन्द्र प्रस्ताव के अनुसार नए परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा में सम्मिलित कराना सुनिश्चित किया जाए।

अब किसी भी विद्यार्थी को 30 किमी से अधिक दूरी तय नहीं करनी होगी.. दमोह जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन ने बड़ी राहत भरी पहल की है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि परीक्षाओं के लिए कुल 18 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे जिनमें लगभग 11000 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं।
उन्होने कहा प्रारंभिक व्यवस्था के अनुसार करीब 3000 विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र उनके निवास से 40 किमी से 130 किमी तक की दूरी पर निर्धारित किए गए थे जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया और इस संबंध में संशोधन प्रस्ताव तैयार कर माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजा गया तथा मंडल के सचिव से सीधे संवाद कर स्थिति से अवगत कराया गया। कलेक्टर श्री यादव ने बताया संशोधित व्यवस्था के तहत अब किसी भी विद्यार्थी को 30 किमी से अधिक दूरी तय नहीं करनी होगी। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा देने में सुविधा होगी और समय व संसाधनों की भी बचत होगी।

Post a Comment

0 Comments