पथरिया में फर्जी चेहरे-फर्जी मस्टर एक दूसरे के पूरक
दमोह। मप्र के पशुपालन डेयरी विकास मंत्री श्री लखन पटेल के निर्वाचन क्षेत्र पथरिया विधानसभा के पथरिया एवं बटियागढ़ जनपद क्षेत्र की अनेक पंचायतो में इन दिनों फर्जी फेस रीडिंग से फर्जी मस्टरों का फर्जी वाड़ा फिर से गति पकड़े हुए हैं। वही जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करने के बजाय इसकी अनदेखी की जा रही है। जिससे इनके संरक्षण व मिली भगत के आरोप लगाने से जानकार नही चूक रहे है।
केंद्र
सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर फर्जी मस्टर के जरिए होने वाले भ्रष्टाचार को
रोकने के लिए 1 अप्रैल से अनेक नए प्रावधान किये है। यहा तक की मनरेगा
योजना का नाम बदलकर जी रामजी योजना करते हुए मजदूरों की फेस रीडिंग
अनिवार्य कर दी है। लेकिन एआई तकनीक के दौर में अब फर्जी चेहरों पर फर्जी
मास्टर बनाकर बिना काम के फर्जी भुगतान जारी करके पंचायत दर्पण पोर्टल पर
अपडेटिंग का दौर जोर पकड़े हुए है।
पथरिया जनपद पंचायत अंतर्गत बेलखेड़ी
ग्राम पंचायत में 30 अप्रैल को अपडेट किए गए मस्टरो में ऐसे लोगों के
चेहरों की फेस रीडिंग अपडेट की गई है जो इस ग्राम पंचायत के न तो निवासी है
ना कभी यहां देखे गए हैं। वही एक ही फोटो का उपयोग अलग-अलग नाम से अनेक
बार किया जा रहा है। इस पंचायत के चेहरे लखरोनी पंचायत के मास्टर में नजर आ
रहे हैं। महिलाओं की फोटो अलग-अलग नाम से डालकर भी
मजदूरों के मस्टर अपडेट किए गए हैं।
जिम्मेदार अधिकारी सहायक यंत्री,
उपयंत्री व सचिव पंचायत कर्मियों की मिली भगत के बिना इस तरह का फर्जीवाड़ा
संभव नहीं है लेकिन बिना स्थल निरीक्षण किये ही ऐसे फर्जी मस्टर को
वेरीफाई किया जा रहा है। इस संदर्भ में पथरिया तथा बटियागढ़ जनपद पंचायत
में सहायक यंत्री का प्रभार देख रहे इंजीनियर राम भारत कटारे से अनेक बार
मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं
करने से फिलहाल उनका पक्ष स्पष्ट नहीं हो सका है।
जबकि सरपंच के महिला होने
की वजह से पूरा काम उनके पति महोदय देखते हैं यह भी अपनी जिम्मेदारी से
बचते नजर आए हैं। सुजनीपुर, खिरिया शंकर सहित अन्य पंचायत से भी ऐसे ही
अपडेट निकाल कर सामने आ रहे हैं। कुल मिलाकर पंचायत
दर्पण पर अपडेट मस्टरों का फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद नवागत कलेक्टर
श्री प्रताप नारायण यादव से बेलखेड़ी सहित अन्य पंचायत के मस्टर जीरो किए
जाने की मांग कर संबंधित अधिकारियों से रिकवरी किए जाने की मांग की गई है।
ग्रामीणों को कहना है कि पूर्व में इस तरह के हालात की शिकायत जनपद पंचायत
के सीईओ से लेकर जिला पंचायत के सीईओ तक वह करते रहे हैं। लेकिन ना कभी
जांच हुई और ना कभी कार्यवाही ऐसे में अब नवागत कलेक्टर से लोग काफी
उम्मीदें लगाए हुए हैं।
7 लाख रुपये निकालने के बाद भी नहीं बनवाई सीसी सड़क.. पथरिया जनपद पंचायत में तरह-तरह की गमन भ्रष्टाचार सामने आ रहे जहां
उपयंत्री एवं एसडीओ की चार्ज लिए राम भारत कटारे की पंचायत में ऐसे मामले
सामने आ रहे फरवरी 2026 में कलू के घर से तुलसी राठौर के यहां सात लाख की
सीसी निर्माण के लिए राशी निकाल ली गई लेकिन सीसी सड़क नहीं बनी.. ताजुब की
बात यह है कि उपयंत्री एसडीओ की मिली भगत से कमीशन बाजी के चलते तीन लाख
पचास के दो बिल लगाकर राशि निकाली गई और इसमें सामग्री खरीदी साहिल
इलेक्ट्रिकल्स के बिल लगाकर भुगतान किया गया पथरिया जनपद में लगा कर बिलों
का खेल चल रहा है इलेक्ट्रिकल्स की दुकान के रेत गिट्टी सीमेंट का भुगतान
किया जा रहा है 700000 की खरीदी कर ली गई बिलों का सत्यापन कर भुगतान भी
करवा दिया गया कमीशन बाजी के चलते पथरिया जनपद में सब संभव है 7 लाख की
सीसी सात लाख की खरीदी कर दी गई लेकिन लेबर पेमेंट कहां से किया जाएगा
यह भी एक विषय बना हुआ है लेकिन अधिकारी जांच की
बात कहकर मामले को टाल देते हैं इस संबंध में जब राम भरत कटारे उपयंत्री भी
हैं और पथरिया जनपद का एसडीओ चार्ज भी लिए है तो उन्होंने बताया कि मुझे
इस विषय में जानकारी नहीं है मैं बात करता हूं कहकर अपना पल्ला झाड लिया।







0 Comments