बढ़ती मंहगाई बिगाड़ रही किचिन का बजट- रीना बौरासी
दमोह। जिला महिला
कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया
के प्रथम आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में वार्ता का आयोजन किया
गया। संबोधित करते हुए रीना बौरासी सेतिया ने मोदी सरकार
ने कच्चे तेल की वृद्वि की है उससे हमारा किचिन का बजट बिगड़ गया है प्रदेश
की कानून व्यवस्था धवस्त है जब कोई पत्रकार सवाल पूछता है तो धक्का दे दिया
जाता है जो निंदनीय है नीट जैसी परीक्षाओ के पेपर लीक हो रहे है जिससे
लाखो विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो रहा है।

जिला महिला कांग्रेस प्रभारी
रजनी वर्मा ने कहा लाड़ली बहिना के चक्कर में वृद्वों पेंशन एवं अन्य पेंशन
की लाभ नहीं दिया रहा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा
कि समाज के सभी वर्गो के हक की लड़ाई रहे है और लड़ते रहेगेें पूूर्व विधायक
अजय टंडन ने कहा कि भाजपाई कुछ भी कहते है कुछ भी करते है जगह जगह अराजकता
का माहौल बना हुआ है आम आदमी बढ़ती मंहगाई से परेशान है पूर्व नगर पालिका
अध्यक्ष मनु मिश्रा, संजय चौरसिय, जिला कांग्रेस की महिला अध्यक्ष रजनी
ठाकुर, वीरेन्द्र दबे, सुषमा विक्रमा सिंह, परम यादव, विक्रम सिंह ने भी
अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला किसी भी महिला के साथ टीम है और
उसने दावेदारी की है उसे ही संगठन में प्राथमिकता दी जायें। विजय बहादुर,
वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, एमएस राही, बसंत कुशवाहा, दृगपाल
सींग, शमीम कुरैशी, राव लाखन सींग, शुभम तिवारी, अभिषेक यादव, रियान खान,
मुकेश रोहितास, जीशान पठान, खिल्लू ठाकुर, पप्पूू कसोटया, राजा रौतेला,
रमेश राठौर, अजय जाटव, रमेश राठौर, रफीक खान, अखिलेश सोनी, कमला निषाद,
गीता लोधी, प्रीति गौतम, संध्या नायक, अमिता सींग, लीला राठौर, सीता बाई,
नीलेश यादव, दुर्गेश नामदेव सहित अनेको महिला नेत्रियों ने अपने बायोडाटा
दिये। काले रंग की कार सहित 34 पेटी अवैध शराब पकड़ाई.. दमोह।
परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में चलाए जा
रहे नशामुक्ति अभियान के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन लगातार अवैध शराब के
खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। संगठन द्वारा अब तक प्रदेशभर में 3000 से अधिक
स्थानों पर अवैध शराब पकड़वाने की कार्रवाई की जा चुकी है।
इसी
क्रम में आज दिनांक 17 मई 2026 को दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में
भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए
काले रंग की कार में परिवहन की जा रही 34 पेटी अवैध शराब पकड़कर पुलिस को
सूचना दी। बताया जा रहा है
कि शराब माफिया क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे थे, तभी
संगठन के कार्यकर्ताओं ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन को रोककर पुलिस के हवाले
किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। संगठन
के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नशामुक्त भारत अभियान के तहत आगे भी अवैध
शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
0 Comments