Ticker

6/recent/ticker-posts

नीट परीक्षा पेपर लीक तथा महगाई के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस.. इधर कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान गायब डा. सहित पांच का तीन दिन का वेतन कट, चना मसूर उपार्जन केन्द्रों पर कार्यवाही..

नीट परीक्षा लीक पर हो कठोर कार्यवाही-मानक पटेल

दमोह जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नीट परीक्षा पेपर लीक होने पर एवं करीब 22 लाख बच्चो के भविष्य के खिलवाड़ करने को लेकर जो बच्चे परीक्षा सये नहीं हटे उन्हें केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार के भ्रष्ट तंत्र ने मार दिया उसको लेकर कांग्रेसजनों ने कराकर पर एकत्रित हो कर हाथो में मशाले लेकर पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे वहां उपस्थित आम जनता से कहा कि 2015 से 2016 तक 148 परीक्षा घोटाले हुए 87 परीक्षाये रद्द 9 करोड़ बच्चो का भविष्य हुआ प्रभावित बार बार पेपर लीक होने से छात्रो का मनोवल टूटने लगा है कुछ युवाओ ने तो आत्महत्या तक करली है। 

दिनों दिन मंहगाई की मार किंतु अन्ध भक्त मतदाता करता है सब कुछ सहेगें किंतु इन्ही को चुनेगें। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है भाजपा सरकार। मानक पटेल, मनु मिश्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, वीरेन्द्र दबे, निधि श्रीवास्तव, मंजीत यादव, रियाज खान, डालचंद कुशवाहा, लालचंद राय, वीरेन्द्र राजपूूत, गीता लोधी, शमीम कुरैशी, डीपी पटेल, विजय कुशवाहा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, अजय जाटव, नितिन मिश्रा, विक्रम ठाकुर, शानु जुनेजा ने भी केन्द्र की भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि परीक्षा देते समय टीचर्स बच्चे की अस्तीनो को ही चेक करते रहते है अस्तीनो के सापो को क्यो नहीं पकड़वाते कहते है तेल कम खर्च करो देश भक्ति होगी किंतु भाजपा नेता जो निगम अध्यक्ष बने हुए वह सैकड़ो चार पहिया वाहन लेकर शक्ति प्रदर्शन करने में लगे है वह भी वह भी क्यो देश भक्ति है मशाले लेकर प्रदर्शन करने वालो में पेट्रोल डीजल गैस सिलेण्डर के दाम जब कांग्रेस शासन में बढ़ते थे तो मंहगाई डायन लगती थी अब क्या अभागन लगने लगी है। मुकेश रोहितास, अमित बुधौल्या, शैलेन्द्र सिंह, जीशान पठान, संजय सेठ, केके अग्रवाल, मुख्तार जाफरी, शैलेन्द्र सिंह, गोपाल मास्टर, डिम्पल सेन, राव लाखन सिंह, पप्पू कुशवाहा, वकील कुरैशी, जावेद रोजान, खिल्लू ठाकुर, शेरू कछवाहा, विनोद पटेल, विन्दु पटोरया, जित्तूू अहिरवार सहित अनेकों कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

डयूटी डाक्टर सहित पांच का तीन दिन का वेतन कट.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इमलियाघाट का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना व सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना ही कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर 05 अधिकारी. कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से 03 दिवस का वेतन काटा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया बंधपत्र चिकित्सक डॉ मुफादल सैफी संविदा फार्मासिस्ट इमरान खान संविदा एएनएम राजेशकुमारी विश्वकर्मा आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय शर्मा एवं आउटसोर्स एमटीएस प्राथ स्वा केन्द्र इमलियाघाट.हिण्डोरिया वीरेन्द्र रैकवार का 03 दिवस का वेतन काटा गया हैं।

 दरअसल कलेक्टर प्रताप नारायण यादव करीब 10 बजे इमलिया घाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान यहां पर स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी.कर्मचारी मौजूद नहीं था यहां पर तीन मरीज इलाज के लिए बैठे हुए थे और एक महिला अपनी बहु को लेकर डिलीवरी के लिए पहुंची थी सुबह डिलीवरी हुई है कलेक्टर ने तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वीडियो कॉल कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए त्वरित रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था जायजा लेने दूरस्थ अंचल पर पहुँचे। उन्होंने बताया जब हम यहां आए डॉक्टर मिला न कोई नर्स मिली। पेशेंट अपनी दवा कराने के लिए सुबह से बैठे हुए हैं। कलेक्टर ने कहा लगातार इस तरह की कार्रवाई की जायेगी जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी मिलें।

उन्होंने कहा तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वीडियो कॉल करके उनको वस्तु स्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डाँक्टर एवं स्टॉफ के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर सचिव को निर्देशित किया गया व्यवस्था सुदृण की जाये। कलेक्टर श्री यादव ने कहा वे लगातार दौरे करेंगे। सभी स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी समय पर आए और मरीजों का बेहतर इलाज करें। कलेक्टर ने कहा जो ड्यूटी दी गई है उसको बखूबी निभाएं अन्यथा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला स्तरीय निगरानी दल द्वारा चना मसूर उपार्जन केन्द्रों पर कार्यवाही.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा चना मसूर उपार्जन केंद्रों पर कार्यवाही की गई। उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति पटेरिया केंद्र में मसूर नॉन एफएक्यू स्तर की खरीदी पाई गई। साथ ही उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति रसीलपुर में किसान सौरभ तिवारी ग्राम हरद्वानी से चना उपार्जन में 170 रूपये प्रति क्विंटल एवं 35 रूपये तुलाई के तथा मसूर में 150 रुपए प्रति क्विंटल एवं 35 रूपये तुलाई के अलग से लिए जाने की बात सामने आई।

किसान को मौके में बुलाकर कथन एवं पंचनामा तैयार किया गया। संपूर्ण प्रकरण की जानकारी से कलेक्टर श्री यादव को अवगत कराने पर कलेक्टर ने कठोर कार्यवाही के अधिकारियों को निर्देश दिए। सहायक संचालक कृषि जेएल प्रजापति ने बताया आगामी कार्यवाही सहायक आयुक्त सहकारिता के माध्मय से की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments