Ticker

6/recent/ticker-posts

मंत्रीजी से नौकरी और छोकरी की डिमांड.. टावर पर चढ़े सिरफिरे युवक का घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा.. मंत्रियों के क्षेत्र में शादी के लिए टावर पर चढ़ने का दूसरा मामला..

 टावर पर चढ़े सिरफिरे युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा

दमोह। जिले में बेरोजगारी के साथ बीवी नहीं मिलने की मारामारी इतनी अधिक बढ़ गई है कि अब कुंवारे ग्रामीण युवकों को शादी और रोजगार के लिए फिल्मी स्टाइल में विद्युत टावर पर चढ़कर अपनी डिमांड रखना पड़ रही है। तीन दिन पहले मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के क्षेत्र में एक युवक के टावर पर चढ़ जाने का मामला अभी ठंड भी नहीं पड़ा था कि आज जिले के दूसरे मंत्री लखन पटेल के क्षेत्र में एक युवक ने टावर पर चढ़कर रोजगार तथा बीवी दिलाने मंत्री जी से बात कराने की डिमांड रख दी।
बटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत फुटेरा  गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने मिला। जब एक युवक शादी की जिद को लेकर करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। युवक की मांग थी कि उसकी शादी कराई जाए और उसे रोजगार करने 50 हजार रुपये दिए जाएं। सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ एकत्रित ही गई तथा सूचना लगने पर पुलिस भी पहुच गई। बाद में चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार ने उसे बातों में बहला कर तथा मंत्री लखन पटेल से बात कराने का भरोसा देकर करीब 3 घंटे बाद टावर से नीचे उतरवाया गया। 
बाद में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित व्यास ने अपने मोबाइल से सिरफिरे युवक की मंत्री लखन पटेल से बात कराई। मंत्री जी ने उसे काम धंधे के जरिए रोजगार हेतु मदद करने का भरोसा दिलाया। जब युवक का कहना था कि बेरोजगारी के चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही है। यदि उसका काम धंधा शुरू हो जाए तो शादी भी हो जाएगी और बच्चे भी।
मंत्रियों के क्षेत्र में एक के बाद एक इस तरह की स्थिति सामने आने से अंदाज़ लगाया जा सकता है कि क्षेत्र के बेरोजगार कुंवारे युवकों की अपने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षाएं बहुत अधिक बढ़ गई है लेकिन उनके पूरे नहीं हो अपने पर उनको इस तरह का ड्रामा करना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments