क्या कांग्रेस का ही कोई नेता मानक पटेल के पीछे पड़ा
दमोह। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल इन दिनों करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन संबंधी आरोपो के चलते चर्चाओं में है। हालांकि इन आरोपों को लेकर जो बरसों पुराने अनुबंध पत्र सामने आए हैं वह प्रथम दृष्टया ही फर्जी नजर आते है। इसके बावजूद जिस पुरजोर तरीके से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर अन्य नेताओं तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर लगे आरोपों की शिकायत भेजी गई है उससे तो यही लगता है कि कांग्रेस का ही कोई नेता ऐसा नेता मानक पटेल के पीछे पड़ा हुआ है जिसको उनका कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनना अभी तक रास नहीं आ पा रहा है। वहीं अब इसके जबाव में कांग्रेस नेता भी एसपी से मुलाकात तथा प्रेस कांफ्रेस कर के सफाई देते नजर आए है।
मानक पटेल पर आरोप लगाने वाले भले ही पुराने सांसद प्रतिनिधि का कभी बीजेपी से नाता रहा हो लेकिन उनकी पूर्व में जिन ठेकेदार नुमा कांग्रेस नेताओं के यहां पर बैठके होती रही है वह भी किसी से छिपा नहीं है। हालांकि यह पूर्व नेता दुनिया में नहीं है ऐसे में उनकी चर्चा करना उचित नहीं होगा लेकिन इस मामले के उछाले जाने से भाजपा को तो कोई लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा क्योंकि कांग्रेस वैसे भी भाजपा से कोसो मील दूर है। ऐसे में एक बात तो कही जा सकती है कि मानक का राजनीतिक विरोधी कोई अमानक नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी का कोई ऐसा नेता हो सकता है जो अभी तक मानक की नियुक्ति के सदमे से उवर नहीं पाया हो। जबकि मानक पटेल जिलाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस के सेल्फ जिला कार्यालय का संचालन करने से लेकर युवा टीम का गठन कर समन्वय बनाने में एक हद तक सफल होते नजर आए हैं। पैसे में फिर सवाल उठता है कि पंचायतो से लेकर प्रदेश तथा देश की राजनीति में ठीक से विपक्षी भूमिका के लायक भी नहीं बची कांग्रेस के दमोह जिला अध्यक्ष के पीछे आखिर कौन पड़ा है ? पैसे समझदार को इशारा काफी होता है।
कुल मिलाकर कांग्रेस की आपसी उठा पटक के जो हालात पूर्व में रहे हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि कांग्रेस के ही कुछ नेता मानक पटेल और उनकी टीम से एडजस्टमेंट नहीं बन पा रहे हैं। फिलहाल हम बात करते हैं उसे मामले को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष को मिले पार्टी के अन्य नेता पदाधिकारी के साथ का तथा उनके द्वारा आज एसपी से मुलाकात करके इस संदर्भ में सौंपे गए ज्ञापन का। वहीं इसके बाद में पत्रकार वार्ता का आयोजन करके मीडिया के समक्ष पूरे मामले को दी गई सफाई का।
फर्जी अनुबंध के आधार पर मेरा दुष्प्रचार-मानक पटेल.. दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गत दिनों राजकुमार दुबे द्वारा फर्जी अनुबंध के आधार पर मीडिया में किया जा रहे दुष्प्रचार एवं सुनियोजित आपराधिक षड़यंत्र के तहत मीडिया में प्रकाशित की जा रही खबरे भ्रमक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष की छवि खराब करने को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने माननीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जिला कांग्रेस कार्यालय मेें पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा जो आरोप दो अखवारों में दो पत्रकार द्वारा यह लिखा गया है कि मैने डेढ़ करोड़ रूपये उधार लेकर मुकरने का आरोप लगाया गया जो सरासर झूठ है समाचार पत्रों में वर्णित दिनांक 28.01.2014 का कथित अनुबंध पत्र मेरे द्वारा निष्पाषित नहीं किया न ही उस पर मेरे हस्ताक्षर है यह मेंरे लेटरहेेड की कूटरचना कर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तैयार किया गया दस्तावेज है इसका एकमात्र उदेश्य मेरी सामाजिक एवं राजनैतिक छवि धूमिल करना है उन्होंने बताया कि राजकुमार दुबे द्वारा 2018 में भी जे.सी.बी. मशीन को लेकर मेरे विरूद्ध झूठी शिकायत की गई थी जो पुलिस जांच में असत्य पाई गई यदि 1.50 का अनुबंध सही होता तो वर्ष 2018 की शिकायत में इसका उल्लेख अवश्य होता..
28.01.2014 से मेरे उपर राशि बकाया थी तो उन्होंने पिछले 12 वर्ष तक किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं की। उपरोक्त तथ्य स्पष्ट करते है कि किसी मीना सिंह एवं संजय सिंह के साथ मिलकर यह फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये है। जो किसी विरोधी राजनीतिक दल के इशारे पर मेरी छबि धूमिल की जा रही है किन्तु वह भी संबंधितों पर मानहानि का दावा करेगे। इस अवसर पर नितिन मिश्रा, संजय चौरसिया, रजनी ठाकुर, रोहन पाठक, विजय बहादुर, लालचंद राय, बबलू भटट, वीरेन्द्र राजपूत, कमला निषाद, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, प्रदीप पटेल, शमीम कुरैशी, बसंत कुशवाहा, दृगपाल सींग, एमएम. राही, डी.पी. पटेल, मदन सुमन, मुकेश रोहितास, अजय जाटव, खिल्लू ठाकुर पार्षद, जीशान पठान, हेमराज, ए.के. चिश्ती सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
.jpeg)


0 Comments