दमोह।
पुलिस प्रशासन के द्वारा दमोह जिले में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की
पर्याप्त संख्या में तैनाती के बावजूद टीआई स्तर के अनेक थानों की कमान उप
निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के जिम्मे रही है। पूर्व एसपी के कार्यकाल
में ऐसे एक नहीं अनेक उदाहरण देखने को मिले जब निरीक्षक को लूप लाइन में
करके उप निरीक्षक को थानों की कमान सौंप दी जाती रही है।
इस
तरह के हालत नवागत एसपी आनन्द कलादगी के पदभार ग्रहण करने के बाद भी बने
रहे है। हालांकि उनके द्वारा मामले संज्ञान में आने पर साइलेंट अटैक जैसी
कार्यवाही भी देखने को मिली है। सोमवार को युवा होनहार लेडीज टीआई नेहा
गोस्वामी को पथरिया थाने की कमान सौपे जाने की जानकारी सामने आई है। इसके
पहले वह बटियागढ़ थाने में टीआई के रूप में अपनी अच्छी सेवाएं दे रही थी।
लेकिन शराब माफिया और शराब पकड़वाने वालों की बीच की रस्साकसी का शिकार
उनका होना पड़ा था और इस दौरान तत्कालीन एसपी ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए
उनको बटियागढ़ से लाइन भेज दिया था।
इधर पथरिया थाने
की कमान संभालने वाले प्रभारी टीआई अमित मिश्रा को भी शराब माफिया तथा
शराब पकड़वाने वालों की रस्साकसी का शिकार पिछले दिनों होना पड़ा था। शायद
किसी का नतीजा था कि एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने दमोह से अपने तबादले के
ठीक पहले टी अमित मिश्रा को पथरिया से हटाकर लाइन अटैच करने में जहां देर
नहीं की थी वही उनको हटाने की बजह को लेकर भी काफी कड़ी टिप्पणी करते हुए
एसडीओपी को जांच रिपोर्ट देने को कहा था। उनके हटने के बाद से पथरिया थाने
की कमान उप निरीक्षक महोदय संभाले हुए थे उनके कार्यकाल में अवैध शराब से
लेकर शराब तस्करी का कारोबार जहां जमकर फल फूल रहा था वही जैन तीर्थ
विरागोदय में चोरी की बड़ी वारदात हो जाने चोरों के सीसीटीवी में कैद हो
जाने के बाद भी चोरों का पकड़ में नहीं आना थाना प्रभारी की नाकामी बताता
नजर आ रहा था।
ऐसे में नवागत एसपी ने नेहा गोस्वामी
की पोस्टिंग पथरिया थाना प्रभारी के रूप में करते हुए यहां की बिगड़ी हुई
कानून व्यवस्था को सुधारने की बड़े जिम्मेदारी दी है वही जैन समाज भी यह
अपेक्षा कर रही है कि जल्द से जल्द विरागोदय तीर्थ क्षेत्र की चोरी का
पर्दाफाश करने में तथा शराब माफिया पर लगाम लगाने में और सफल रहेगी। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी भी चुपचाप हटाए गए थे..
उल्लेखनीय
की इसके पूर्व पिछले दिनों एक पत्रकार के घर के बाहर आधी रात को पुलिसिया
रोग झाड़ने वाले नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी को एसपी ने घटनाक्रम के संज्ञान में आते ही दूसरे दिन बिना हो हल्ला के लाइन
बुलाकर दूसरे उप निरीक्षक की नरसिंहगढ़ में तैनाती कर दी थी। ऐसे में देखना
होगा कि जिले के अन्य क्षेत्र में जहां टी आई की जगह एसआई स्तर के
अधिकारी कमान संभाले हुए हैं वहां पर कब तक फेरबदल नजर आता है।
निरीक्षक थानों में उप निरीक्षक की तैनाती चर्चाओं में
उल्लेखनीय
की कुछ दिन पहले ही नया इंडिया भोपाल समाचार पत्र में जिले के दोनों
मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षक थानों में उपनिरीक्षक तैनात,
लूप लाइन में बैठे इंस्पेक्टर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें
विभिन्न थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था के हालत पर ध्यान आकर्षित कराया
गया था। माना जा रहा है इसी को संज्ञान में लेकर एसपी ने अब पथरिया थाने की
कमान निरीक्षक लेवल के अधिकारी को सौपी है। खबर में भी है उम्मीद की जा
रही थी कि नए एसपी के आने पर व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने मिलेगा और
निरीक्षक स्तर के थानों में निरीक्षकों की तैनाती कर कानून व्यवस्था को
मजबूत किया जाएगा।
सागर रोड टोल प्लाजा पर गंभीर अपराध साधारण धाराएं
यहां पर एसपी महोदय के संज्ञान में शायद यह जानकारी भी होगी कि पिछले दिनों सागर रोड टोल प्लाजा पर चौथ वसूली के चक्कर में गंभीर घटनाक्रम घटित हुआ उसमें देहात थाना पुलिस के द्वारा साधारण धाराओं में मामला दर्ज करके घटनाक्रम का पटा क्षेप करने की कोशिश की गई। जिसके बाद राजपूत क्षत्रिय महासभा को ज्ञापन सौप कर न्याय की गुहार लगाना पड़ी। लेकिन इसके बाद भी पीड़ित पक्ष की ठीक से सुनवाई नहीं होना कहीं ना कहीं गढ़ाकोटा वाले नेताजी के समर्थको की दमोह में तूती बोलने जैसे हालात को चरित्र कर रही है..
0 Comments