तीन आरोपियो सहित 18 किलो 520 ग्राम गांजा जप्त
दमोह। जिले भर में उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेप पर खेप दमोह पहुचने के बाद गांव के गली कूंचों से लेकर सड़क किनारे संचालित ढ़ावा गुमटियों पर धड़ल्ले से बिकने की जानकारी सामने आती रही है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की खबरे भी सामने आती रहती है। इसी कड़ी में उड़ीसा से एक बार फिर दमोह जिले के ग्रामीण अचंल में पहुची गांजे की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़कर एक युवती सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी आनंद कलादगि, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विक्रय पर रोक लगाने हेतु एवं धर पकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 मई को को नोहटा थाना पुलिस को अवैध गांजा के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराने के उपरांत एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तैयार कर अवैध मादक पदार्थ गांजा की सूचना पर ग्राम घाट बम्होरी में दबिश देकर ग्राम घाट बम्होरी के पास तीन आरोपियो (1) कृष्णचंद्रधल पिता लोकोनाथ धल उम्र 56 साल निवासी युवराजपुर थाना सुबलया जिला सुबरनपुर उड़ीसा (2) लता साहू पिता संसार साहू उम्र 23 साल निवासी मधुपुर थाना रेखाखोल जिला संबलपुर उड़ीसा (3) शांति लता प्रधान पिता हरिराम प्रधान उम्र 21 साल निवासी बनियाबंधा थाना रेखाखोल जिला संबलपुर उड़ीसा से पृथक पृथक कुल 18 किलो 520 ग्राम गांजा जप्त किया जाकर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
जप्त मशरूका 18 किलो 520 ग्रामा गांजा कीमती 277800 रूपये आंकी गई है। सहरायनीय कार्य करने वाले पलिस अधिकाररी
कर्मचारियो में उप निरी अभिषेक पटैल थाना प्रभारी नोहटा, सउनि मनीष यादव
चौकी प्रभारी बनवार, सउनि माधव प्रसाद राय, सउनि नागेन्द्र सिंह परिहार,
प्र.आर. मुकेश शर्मा, प्रआर. जितेन्द्र यादव, आर. नन्नेभाई, आर. प्रियेश पाठक, आर. देशराज, आर. सचिन, आर. घनश्याम एवं
म.आर. प्रतिभा दुबे आदि शामिल रहे।


0 Comments