विभिन्न विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा
दमोह। जिले के विभिन्न विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा हेतु जारी रोस्टर अनुसार संयुक्त कलेक्टर राकेश मरकाम द्वारा समीक्षा की गई। उन्होंने 1 अप्रैल को खाद्यए अनुसूचित जाति जनजातीय कार्य एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई तथा 2 अप्रैल को राजस्व विभाग की समीक्षा सम्पन्न हुई।समीक्षा बैठक विभागों के समस्त एल.1 अधिकारियों की उपस्थिति में की गई जिसमें समस्त तहसीलदार नायब तहसीलदार जिला संयोजक कनिष्ठ खाद्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। समीक्षा के दौरान संयुक्त कलेक्टर राकेश मरकाम ने सभी विभागों की विस्तृत समीक्षा के दौरान अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
मंत्री श्री लोधी ने तारादेही और बम्होरी में विकास कार्यों का भूमिपूजन.. दमोह। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने तारादेही में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। राज्यमंत्री श्री लोधी ने ग्राम बम्होरी में दो सीसी सड़कों का भी भूमिपूजन कियाए जिनकी लागत क्रमशः 12 46 लाख और 10 लाख रुपये है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया कि तारादेही क्षेत्र के लिए झापन नाला और पुछी तालाब परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। लगभग 165 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होने कहा इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगीए जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है।उन्होने बताया कि पहली बार विधायक बनने पर ही उन्हें इस तालाब निर्माण की मांग मिली थीए जिसके बाद से वे लगातार इस दिशा में प्रयासरत थे। अब इसकी स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि उनका लक्ष्य अपनी विधानसभा को प्रदेश में नंबर एक बनाना है। इसके लिए वे लगातार विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर रहे हैं।



0 Comments