ट्रक ट्रेलर में भड़की आग, चालक व हेल्पर जिंदा जले
दमोह। नरसिंहगढ़ स्थित मायसेम सीमेंट्स फैक्ट्री प्लांट से क्लिंकर लेकर झांसी के मड़ावरा जा रहा एक ट्रक ट्रेलर अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिससे ट्रक के केबिन में आज भड़कते देर नहीं लगी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक ट्रक के केबिन में फंसकर रह गए चालक व हेल्पर जिंदा जल गए। निवाड़ी तालाब के पास देर रात हुए इस भीषण सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली लोम हर्षक तस्वीर व वीडियो सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निवाड़ी तालाब के पास आगे जा रहे डंपर के चालक द्वारा अचानक ब्रेक मार देने से पीछे आ रहा क्लिंकर से भरा ट्रेलर का अगला हिस्सा डंपर के पिछले हिस्से से टकरा कर उसमें घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्ती की ट्रेलर का केविन डंपर के पिछले हिस्से में घुस गया और इसी के साथ तेज आग भड़क उठी। केबिन में ट्रक चालक एवं क्लीनर के फस जाने तथा आग लग जाने से उनको बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दोनों जिंदा जल गए।
बाद में आग को बुझा कर दोनों को जब तक बाहर निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी। दोनों की जिंदा जल जाने से मौत हो चुकी थी। मृतको की पहचान नरसिंहगढ़ के आगे चैनपुरा निवासी चालक राजा अहिरवार एवं सहयोगी क्लीनर गोपाल अग्रवाल निवासी चैनपुरा हाल कल्याणपुरा नरसिंहगढ़ के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदार कमलेश अहिरवार ने बताया कि सोमवार शाम उसके साडू राजा अहिरवार एवं गोपाल अहिरवार नरसिंहगढ़ माईसेम कंपनी से ट्रक में क्लिंकर भरकर झांसी के लिए निकले थे। निवाड़ी के तालाब के समीप दूसरे ट्रक से एक्सीडेंट हो जाने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है वहीं मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव चैनपुरा पहुंच जहां बेहद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दुखद घटनाक्रम को लेकर फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन की प्रतिक्रिया एवं उनके द्वारा की गई किसी प्रकार की मदद की जानकारी सामने नहीं आई है।


0 Comments