Ticker

6/recent/ticker-posts

नसीब अपना अपना लिखी बस बनी बदनसीबी की बजह.. कटाव मार्ग पर अचानक बस के रूकने से बाइक सवार टकराए.. चाचा भतीजी की मौत, माँ गंभीर..

बस के अचानक रूकने से बाइक सवार टकराए

दमोह। नसीब अपना अपना लिखी एक बस बाइक सवार परिवार के लिए बदनसीबी की कहानी बन गई। गुबरा कटाव मार्ग पर तेज रफ्तार बस के अचानक सवारी उतारने के लिए रूकते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार  टकराकर धराशायी हो गए। हादसे में पीछे बैठी किशोरी की मौके पर मौत हो गई वहीं उसके चाचा चाची को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर कर दिया गया था। लेकिन चाचा की भी जबलपुर पहुंचने के पहले मौत मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है।

दमोह जिले के गुबरा से कटाव जाने वाले मार्ग पर कुसमी गांव के समीप घटित इस हादसे के संदर्भ में बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर  चौरसिया कंपनी की नसीब अपना अपना लिखी बस क्रमांक एमपी 50 पी 0313 मझोली तरफ जा रही थीं। अचानक कुसमी गांव के पास बस सवारी उतारने के लिए रूक गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 4438 सवार बस ओवरटेक करने लगे। तभी सामने से किसी अन्य वाहन के आ जाने से बचने के चक्कर में बाइक अचानक सड़क पर खड़ी बस के पिछले हिस्से से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बाइक सवार बंडा से शादी में शामिल होकर वापस मझौली लौट रहे थे।
हादसे में 15 साल की साक्षी रजक की मौके पर मौत हो गई। बाइक को चला रहे साक्षी के चाचा विमल रजक निवासी धनवाई मझोली तथा पीछे बैठी माँ निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको जबलपुर रेफर कर दिया गया था। लेकिन जबलपुर पहुंचने के पहले चाचा की भी सांसे थम गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया वहीं घटनास्थल की जो तस्वीरे सामने आई है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अचानक बस के रूकने की बजह से बाइक सवार हादसे के शिकार हो गए। फिलहाल सिग्रामपुर चौकी पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments