बुजुर्ग महिला से ज्यादती के बाद हत्या की आशंका
दमोह। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अकेले रहने वाली एक बुजुर्ग विधवा महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। इधर घटना स्थल के अस्त-व्यस्त हालत देखकर हत्या के पूर्व ज्यादती व लूट की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं।
शहर के कसाई मंडी चौकी अंतर्गत सीता बावली
नूरी नगर क्षेत्र में किराए के कमरे में अकेली रहने वाली करीब 60 वर्षीय
शरीफन बी रोज की तरह जब मंगलवार को अपने घर के बाहर नहीं निकली तो मोहल्ले
वालों को उनकी चिंता हुई। पड़ोस के लोगो ने दरवाजे को धक्का दिया तो अंदर
के हालात देखकर सभी की आंखें फटी की फटी रह गई। शरीफन बी बिस्तर पर अचेत
पड़ी हुई थी, उनके मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था, कपड़े अस्त व्यस्त थे।
प्रथम दृष्टिया उनके साथ जोर जबरदस्ती होने जैसी हालत समझ में आने पर उनके
साथ ज्यादती के बाद हत्या की आशंका समझ में आते ही लोगों ने तत्काल पुलिस
को सूचना दी।
जानकारी लगते ही मौके पर कोतवाली टीआई
मनीष कुमार सिंह, सीएसपी हरिराम पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
कमरे के हालात देखकर तत्काल बाहर से दरवाजे को लाक करते हुए एफएसएल टीम को
सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि करीब दस साल पहले महिला के पति की मौत हो
जाने के बाद वह यहां पर किराए के कमरे में अकेली रहती थी बीड़ी बनाकर अपना
गुजारा करती थी। लेकिन बीती रात ऐसा क्या हुआ जिसका विरोध करने पर उसे
अपने प्राणों से हाथ धोने पड़े।
वार्ड पार्षद हिना
खान के साथ मोहल्ले के लोगों ने उसके साथ ज्यादती होने तथा विरोध करने पर
हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई है। तथा इस कृत्य में कम से कम दो-तीन
लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में
छुट्टी हुई है। सीएसपी एच आर पांडे का कहना है कि एफएसएल टीम की जांच तथा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल
पुलिस सभी हालातो को ध्यान में रखकर जांच के साथ संदिग्ध जनों की पतासाजी
में जुटी हुई है।
नरसिंहगढ़ क्षेत्र में लापता बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
दमोह। नरसिंहगढ़ क्षेत्र में सुनार नदी किनारे गौशाला के समीप मंगलवार को किसी अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी के हालात बनते देर नहीं लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक की पतासाजी के प्रयास से शुरू किए गए। बाद में मृतक की पहचान फुटेरा निवासी मदन कुर्मी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति का कुछ दिन पुराना शव छत विछत अवस्था में नदी किनारे पड़ा है। शव के कुछ दिन पुराने तथा फूल जाने से पहचान नही हो पा रही थी। मौके पर नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल ने पहुंच कर आसपास के मछुआरों की जानकारी ली वही आसपास के थाना क्षेत्र में भी इसकी सूचना दी गई।
जिसके बाद मृतक की पहचान बटियागढ़ थाने के फुटेरा चौकी निवासी मदन कुर्मी 67 वर्ष के रूप में की गई। बताया जा रहा है वह 3 दिन से लापता थे तथा कल परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।



0 Comments