टीम उम्मीद ने नपा प्रशासन के साथ मिलकर हटाया
दमोह।
किल्लाई नाका चौराहे के फुतपाथ पर निर्माणधीन मकान के 7 दिनों से पड़े
मलबे को आज नगरपालिका प्रशासन की जेसीबी मशीन द्वारा साफ कर फुटपाथ को
स्वच्छ सुंदर किया गया. ज्ञात हो कि 14 अप्रैल को शहर भ्रमण के वक्त टीम
उम्मीद प्रमुख हरीश पटेल द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फ़ुटपाथ पर
फ़ैले मलबे के वीडियो को डाला गया था जिसे लगभाग 70 हजार लोगों ने देखा और
स्वच्छता पर दाग लगाने वालों को टिप्पणी के द्वारा जमकर फटकारा गया. लेकिन
पिछले 7 दिनों से मलबा जस का तस पड़ा था उल्टा हरीश पटेल को फोन करके उन पर
दबाव बनाया जा रहा था. नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी शक्ति नहीं दिखाई गई.
इस बात को विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अजय खत्री के संग्यान में लाने के
बाद उनके उग्र तेवर को देखते हुए नगर पालिका तुरंत हरकत में आई और
जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली भिजवाकर मलबा को टीम उम्मीद के साथ मिलकर
एक घंटे की मेहनत में हटा दिया गया. अजय खत्री ने कहा कि टीम उम्मीद के लोग
लगातार स्वच्छता पर मेहनत कर रहे हैं उनकी मेहनत को इस तरह से नजरअंदाज
नहीं किया जा सकता हम सबको उम्मीद टीम के साथ सहयोग करना चाहिए और प्रशासन
को शहर की स्वच्छता से खिलवाड़ करने वालों को दंडित भी करना चाहिए. हरीश
पटेल बेहद समर्पण और मेहनत के साथ शहर की स्वच्छता पर जी जान से जुटे हुए
हैं, कलेक्टर सुधीर कोचर के जाने के बाद भी उनका स्वच्छता अभियान बंद होने
की बजाय और भी तेजी से काम कर रहा है. जो सराहनीय है और हम सब टीम के साथ
हैं.उम्मीद टीम को जब भी जहां जरूरत पड़ेगी हम उनके साथ हैं. हरीश पटेल ने
भी अजय खत्री को धन्यवाद देते हुए नगर पालिका प्रशासन का भी धन्यवाद दिया
और कहा कि हम अपने शहर पर काम कर रहे हैं और यह शहर हम सबका है शहर में भी
सभी लोग स्वच्छता की इस मुहिम में हमारा साथ दें तभी हम शहर को स्वच्छ और
सुंदर बनाकर स्वच्छता की श्रेणी मे ला पाएंगे मेरा सभी से अनुरोध है कि
अपने-अपने घर के सामने स्वच्छता बनाएं रखें और अपने घर के सामने के
निर्माणधीन मकान के मलबे को गली सड़क पर ना डाकलें अन्यथा कार्यवाही के लिए
तैयार रहें अब उम्मीद टीम विनम्रता के साथ प्रशासन के साथ मिलकर शक्ति से
भी काम करेगी. आज की इस कार्यवाही में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अजय
खत्री, नगर पालिका से प्रेम पारोचे, टीम उम्मीद के धर्मेंद्र सोनी, महेंद्र
सिंह लोधी, जितेंद्र अहिरवाल,देवेश चौबे, गौ सेवक सत्यम चौरसिया,और नगर
पालिका कर्मी उपस्थित रहे।
वैध कनेक्शन लेकर ही संचालित करें इलेक्ट्रिक व्हीकल, देना पड़ सकता है सिस्टम डेमेज चार्ज.. दमोह।
जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-व्हीकल) की बढ़ती खरीद-बिक्री से विद्युत
विभाग के मौजूदा नेटवर्क पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। आरटीओ से प्राप्त
जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले में 4272 इलेक्ट्रिक व्हीकल है।
समस्त इलेक्ट्रिक व्हीकल की जांच कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ कार्यालय
से प्राप्त हुए है। जिसके तहत वरिष्ठ कार्यालय एवं अधीक्षण अभियंता दमोह
के निर्देशन में आज दिनांक 21/04/26 को विशेष जांच अभियान चलाया गया,
जिसमें इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-कार, स्कूटी एवं चार्जिंग उपकरणों की जांच
की गई। जांच के दौरान 16 मामलों में 2.6 लाख जुर्माना वसूली की कार्यवाही
की गईं।
विद्युत विभाग ने
स्पष्ट किया है कि सभी उपभोक्ता अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन केवल
वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही करें। अवैध रूप से चार्जिंग करने पर न केवल
कार्रवाई की जाएगी, बल्कि संबंधित उपभोक्ता को सिस्टम डेमेज चार्ज भी देना
पड़ सकता है। विभाग ने
चेतावनी दी है कि यदि अवैध चार्जिंग के कारण केबल या ट्रांसफार्मर को कोई
नुकसान होता है, तो उसकी पूरी क्षतिपूर्ति संबंधित उपभोक्ता से वसूल की
जाएगी। साथ ही, विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं धारा 139 के तहत दंडात्मक
कार्रवाई भी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर वाहन की जब्ती भी की जा सकती है।
अधीक्षण
अभियंता दमोह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने
से पहले अपने घर या प्रतिष्ठान के कनेक्शन का नियमानुसार लोड बढ़वाएं। बिना
लोड बढ़ाए अधिक क्षमता के उपकरण जोड़ने से केबल पर अतिरिक्त भार पड़ता है,
जिससे शॉर्ट सर्किट और ट्रांसफार्मर क्षति की संभावना बढ़ जाती है। जानकारी
के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटी का लोड लगभग 500 से 750 वॉट, ई-रिक्शा का
करीब 1.5 किलोवाट और इलेक्ट्रिक कार का 7.5 से 11 किलोवाट तक होता है। अतः
उपभोक्ताओं को आवश्यक लोड एवं उचित फेज कनेक्शन लेकर ही इनका उपयोग करना
चाहिए। विभाग ने आमजन से
यह भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं भी अवैध चार्जिंग या
विद्युत लाइन से छेड़छाड़ की जानकारी मिले, तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1912
पर सूचना दें। विद्युत विभाग ने दोहराया है कि नियमों का पालन करना सभी
उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी है, जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारु बनी रहे और
अन्य उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।




0 Comments