ट्रक के पिछले चके से टकराई कार के परखच्चे उड़े
दमोह। तापमान बढ़ने के साथ हैवी वाहनों के बिगड़ने और छोटे वाहनों की रफ्तार के आनियंत्रित होने से सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा। ऐसे ही कुछ हालातो के बीच देर रात हीरापुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार के सामने से परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही की एयरबैग खुल जाने से मौके पर किसी की मौत नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के
अनुसार दमोह हीरापुर हाईवे पर नरसिंहगढ़ सुनार नदी पुल के आगे बटियागढ़
थाना अंतर्गत ग्राम चैनपुरा के समीप से भीषण सड़क हादसे की तस्वीरें सामने
आई है। हैवी ट्रक क्रमांक एमपी 22 एच 1144 के राइट साइड के पिछले हिस्से से
अर्टिगा कार क्रमांक एमपी07 सीजी 9273 की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी
जबरदस्ती की ट्रक के पिछला टायर के बर्स्ट होने के साथ साइलेंसर व सेंटर
रॉड टूट कर गिर गई।
इधर अर्टिगा कार के सामने से परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही
हादसे के साथ कार के एयरबैग खुल गए जिससे कार में सवार लोगों की मौके पर
जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर पड़े 3 घायलों को इलाज के लिए डायल 112 से जिला
अस्पताल भेजा गया। इधर सड़क पर ट्रैफिक जाम जैसी हालत के चलते दोनों वाहनों
को साइड में किया गया।
दुर्घटना के संदर्भ में बताया
जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब सामने से एक ट्रक आ रहा था इसी बीच
क्रॉसिंग के दौरान ट्रक के पिछले हिस्से के पहिए में कार टकराई और भयानक
आवाज के साथ-साथ ट्रक के पिछले हिस्से का टायर फूट हो गया है। फिलहाल
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है वही घटना के
संदर्भ में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। घटनास्थल से शकीर मुहम्मद की खबर

0 Comments