दमोह हिंडोरिया रोड पर रफ्तार के कहर से शादी की खुशियां मातम में बदली.. छोटी बहन की शादी के कार्ड बांट कर घर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत..

शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे भाई की हादसे में मौत

दमोह। गर्मी बढ़ने के साथ रफ्तार का कहर और सड़क हादसों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है इस दौरान बड़े वाहन चालकों की जरा सी लापरवाही और सड़क पर साइड नहीं देने जैसे हालात के चलते छोटे वाहन चालक खासकर दो पहिया और तिपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार होकर काल कल्वित हो रहे हैं। 
ऐसे ही कुछ घटनाक्रम के चलते मंगलवार को पटेल परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदलते देर नहीं लगी। दमोह हिंडोरिया रोड पर हुए सड़क हादसे में एक नौजवान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी छोटी बहन की शादी के कार्ड बताकर घर लौट रहा था इसी दौरान काल बनकर आए एक बाइक सवार ने उसकी जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलाई निवासी धनीराम पटैल (खरसौल्या) की बेटी की शादी होने जा रही थी जिसको लेकर परिवार में खुशियों के साथ तैयारी का माहौल बना हुआ था। मंगलवार को धनीराम पटेल का इकलौता बेटा अंकित पटेल छोटी बहन की शादी की कार्ड बांटकर बाइक से खुशी खुशी घर लौट रहा था। 
इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जो कि नशे में धुत्त बताया जा रहा है ने टक्कर मारते हुए अंकित को अपनी चपेट में ले लिया। बाद में उसे हिंडोरिया के अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज में देेरी के चलते तब तक काफी देर हो चुकी थी। यदि समय रहते उसको उपचार मिल जाता तो शायद जान बच सकती थी।  बाद में जिला अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंकित के इस तरह असमय चले जाने से पटेल परिवार के साथ पूरे गांव में जहां मातम पास रहा हुआ है वही उसके दोस्त जाने वाले भी बेहद गमगीन है। परम पिता परमेश्वर एकलौते पुत्र का आघात सहन करने की शक्ति पूरे परिवार एवं माता पिता को प्रदान करते हुए उसकी अंतरात्मा को अपने चरणों में स्थान दे। ओम शांति शांति
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ