भतीजे ने चाचा का सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा
दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोंड गांव में पारिवारिक विभाग के चलते एक व्यक्ति का पत्थर से सर कुचलने के बाद सब्बल से बार करके निर्भम हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची बेटी ने आरोपी के रूप में अपने चचेरे भाई की पहचान की है।
घटना
के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार रोंड गांव निवासी चुन्नू रैकवार
अपने घर के बाहर सोया हुआ था रविवार सुबह बेटी सुषमा अपने पिता को जगाने
के लिए घर के पास बने बाड़े में पहुंची। जहां वे खून से लथपथ गंभीर हालत
में पड़े मिले तथा उन्होंने हमलावर के रूप में अपने भतीजे रामजी रैकवार का
नाम लिया। बाद में चुन्नू को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही
उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नोहटा थाना
प्रभारी अभिषेक पटेल एवं बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव पुलिस बल के साथ
मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से खून से सना पत्थर बरामद किया गया है, वहीं
आरोपी के कपड़ों पर भी खून के निशान मिलने की बात सामने आई है।
पुलिस
ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। नोहटा
पुलिस टीम मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच में
जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को
हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है।परिजनों के अनुसार, आरोपी रामजी रैकवार
का मृतक से पहले भी विवाद होता रहा था और वह कई बार धमकी दे चुका था।
बताया जा रहा है कि आरोपी शराब का आदी है और आए दिन झगड़ा करता था। पुलिस
के मुताबिक, मृतक के सिर, गर्दन और सीने पर गंभीर चोटें पाई गई हैं, जो
वारदात की भयावहता को दर्शाती हैं। हमले के दौरान शरीर पर कई गहरे घाव बने।
मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। एक बेटी की शादी हो
चुकी है, जबकि बेटा महाराष्ट्र में निजी नौकरी करता है। घटना के बाद परिवार
में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि आरोपी के
खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार
दबिश दी जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी से
कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


0 Comments