Ticker

6/recent/ticker-posts

गुजरात से यूपी लौट रहे विश्वकर्मा परिवार की कार कटनी रोड पर पलटी.. दो की मौत, दो जबलपुर रैफर.. इधर बाइक हादसे में मासूम की मौत, नानी व पिता घायल..

यूपी लौट रहे विश्वकर्मा परिवार की कार पलटी

दमोह। वैशाख माह में ग्रीष्म की तपन के साथ रफ्तार का कहर लगातार सड़क दुर्घटनाओं की वजह बन रहा है। दमोह कटनी मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए वही दो युवाओं की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी विश्वकर्मा परिवार के आधा दर्जन सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुजरात से वापस जौनपुर लौट रहे थे। रास्ते में दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनी के पास इनकी कार GJ03 KP 2907 अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे संतोष विश्वकर्मा 24 वर्ष और शिवानी विश्वकर्मा 14 वर्ष की मौत हो गई।
वही पूजा विश्वकर्मा 30 वर्ष, संगम विश्वकर्मा 20 वर्ष, अच्छे लाल विश्वकर्मा 32 वर्ष, संदीप विश्वकर्मा 24 वर्ष को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।
बाइक हादसे में मासूम नवजात की मौत, नानी व पिता घायल.. दमोह। बाइक हादसे में एक मासूम नवजात बच्चे की मौत हो जाने का दुखद घटना क्रम सामने आया है। जबकि उसकी नानी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया हादसे में बाइक चला रहा है पिता को भी चोटे आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेरा थाना अंतर्गत बरखेड़ा बेस निवासी बृजेश रजक बाइक अपनी सास मीरा राजा के के साथ गांव वापस लौट रहे थे। बाइक सवार सास की गोदी में उनका 24 दिन का बच्चा प्रिंस भी था। जिसका इलाज करा कर वह लोग अपने घर आ रहे थे लेकिन इस दौरान राजाबंदी और बमूरिया गांव के बीच यह लोग हादसे का शिकार हो गए। बाद में तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहा मासूम को मृत घोषित कर दिया। जबकि नानी मीरा को जबलपुर रेफर किया गया है। पिता ब्रजेश रजक का इलाज जारी है।

Post a Comment

0 Comments