भगवान परशुराम जी प्रकट उत्सव पर लोकार्पण
दमोह। भगवान परशुराम जी के प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर परशुराम टेकरी जबलपुर नाका में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दमोह विधायक श्री जयंत मलैया जी द्वारा विधायक निधि मद से 5 लाख रुपये की लागत से टीन शेड चबूतरा चेकर एवं कुर्सी निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्व ब्राह्मण समाज दमोह द्वारा विधायक श्री मलैया जी के समक्ष मंदिर के लिए भव्य गेट निर्माण की मांग रखी गई जिसे उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तत्काल स्वीकार कर 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। समाजजनों ने उनके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसी क्रम में श्री राहुल सिंह लोधी जी द्वारा गत वर्ष सामुदायिक भवन निर्माण हेतु प्रदान की गई 10 लाख रुपये की राशि के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित उनके निज सचिव श्री हुक्म सिंह ठाकुर का भी स्मृति चिन्ह शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री जयंत मलैया जी ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा
सर्व समाज को दिशा दिखाने का कार्य करता है। हिन्दू समाज को एकजुट करने में
विप्रजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आगे भी समाज के मार्गदर्शन में
उनकी भूमिका अहम बनी रहेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में रंजीता गौरव पटैल प्रीति राजू ठाकुर एवं जनपद पंचायत के सीईओ पंडित हलधर मिश्रा, पं कृष्ण कुमार गर्ग पं विधा सागर पांडेय पं प्रमोद नायक पं मनु मिश्रा पं जीपी प्यासी पं अशोक स्वामी पं एसके मिश्रा पं अखलेश हजारी पं कमलेश भरतद्वाज पं आलोक गोस्वामी पं अनिल मिश्रा पं मनोज देवलिया पं अनिल बैरागी पं पवन तिवारी पं परशूर चौबे पं मोनू पाठक पं मनीष नगाइच पं मुकेश पांडेय पं पवन बिधोलिया पं संजय गौतम पं वैभव तिवारी पं जमना चौबे पं लवली दुबे पं शिवेंद्र तिवारी पं करन चौबे पं तरुण तिवारी पं छोटू दुबे पं बंटी दुबे पं अरुण दुबे कृष्णा तिवारी सोनू चौबे अखलेश गोस्वामी मयंक देवलिया सहित समाज के वरिष्ठजन एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0 Comments