Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह में नगर पालिका के मिस मैनेंजमेंट से जल संकट के हालात.. कहीं फिर से टेंकर घोटाले की तैयारी तो नहीं.. कलेक्टर ने जल सप्लाई व्यव्स्था सुदृण करने दिए अहृम निर्देश..

दमोह में जल सप्लाई व्यव्स्था सुदृण करने अहृम निर्देश

दमोह। राजनगर तालाब तथा जुझार घाट में पर्याप्त जल भंडारण होने के बावजूद कांग्र्रेस शासित नगरपालिका तथा पालिका प्रशासन के मिस मैनेंजमेंट के चलते एक बार फिर जल संकट के हालात पैदा करके जन भावनाओं से खिलवाड़ शुरू हो गया है। नगर में दो दिन में नलो से होने वाली जल सप्लाई को अब तीसरे दिन करने का ऐलान नगपालिका अधिकारी राजेंद्र लोधी कल करा चुके है। जिसके लिए गर्मी में पानी की खपत बढ़ने तथा बिजली कटौती बजह बताकर नगरपालिका के मिस मैनेजमैंट पर पर्दा डालने की कोशिश की गई है। हालांकि शहर के जागरूक पार्षदों ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए नवागत कलेक्टर को हालात से अवगत कराने में देर नहीं कीं। वही कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अवकाश के दिन बैठक लेकर जल सप्लाई व्यव्स्था सुदृण करने निर्देशत करके उन लोगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है जो जलसंकट की आड़ में पूर्व में हुए टेंकर घोटाले की भूमिका बनाने की तैयारी कर चुके थे।
मेरा मानना हर घर तक पानी पहुँचे सभी को समान रूप से जल मिलेए समय पर मिले इस तरह की व्यवस्था हमारे नगर वासियों के लिए मिलनी चाहिए। समय.समय पर जब आमजन से चर्चा की जनप्रतिनिधियों मीडिया के माध्यम से लगातार ये खबरें आ रही थीं कि लोगों को समय पर पानी नहीं मिल रहा हैं। कोई इसका व्यवस्थित शेड्यूल नहीं है। इसी को व्यवस्था को दूरस्थ करने के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा आज नगर पालिका के समस्त पार्षदगणों पदाधिकारियों और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर श्री यादव ने सभी पार्षदों से उनके वार्ड में जल की समस्या को लेकर चर्चा की। जहां जिस वार्ड में जो समस्या बताई उनको दुरुस्त करने के लिए एक प्लान किया गया है। दो तरह के प्लान तैयार किए गए हैं। एक तो तात्कालिक व्यवस्था के तहत और एक दीर्घकालीन व्यवस्था। तात्कालिक व्यवस्था के तहत कि हर हाल में हमें एक या दो दिन के अंदर ये व्यवस्था दुरुस्त करके इसको सुचारू रूप से संचालित करना हैं। कई जो वार्ड पार्षदों ने बताया कि कई जगह बड़े.बड़े लीकेज हैं गजानन की टंकी के पास बताया कि दो इंच पानी बह रहा है तो तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा इसी तरह कई वार्डों में तीन टाइम पानी आ रहा है और कई वार्डों में तीन दिन तक पानी नहीं आ रहा है। इसे तत्काल ठीक करने के लिए निर्देश देते हुए कहा जहां डायवर्टर या वाल्व लगाने की ज़रूरत जहाँ पाइपलाइन बदलने की ज़रूरत हैए उसको ठीक किया जाए। सभी नगर वासियों सभी परिवारों को समान रूप से जल उपलब्ध हो। कलेक्टर श्री यादव ने कहा पार्षदगणों की मांग पर सागर संभाग के इ्रई को भी तत्काल फ़ोन लगाकर निर्देशित किया गया कि आप तत्काल आएं और जो जहाँ तात्कालिक आवश्यकता है उसका निरीक्षण करें। यदि वास्तव में उनकी मांग जायज है तो उसको तत्काल स्वीकृत करके टीएस किया जाए ताकि लोगों को समस्या से निजात दिलाई जा सके।
पानी पर्याप्त मिस मैनेजमेंट को दूर करने के निर्देश.. बैठक में पार्षदगणों ने बताया कि पानी पर्याप्त है पर मिसमैनेजमेंट है। पूर्व से तैयारी नहीं हुई है। जो व्यवस्था नगरपालिका के अधिकारियों.कर्मचारियों को करनी चाहिए उस पर ध्यान नहीं दिया गया है। इसी कारण से ये समस्या विकराल रूप ले रही है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा तय किया है कि जल्दी से जल्दी व्यवस्थाओं को ठीक किया जाए और एक सप्ताह के अंदर सारी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जायें। इसके लिए सीएमओ दमोह को निर्देशित किया गया है कि पूरे शहर के समस्त 39 वार्डों का एक टाइम टेबल बनाएँ। किस वार्ड में कब पानी जाएगा। साथ ही जो अन्य समस्याएँ बताईं वार्ड पार्षदों के द्वारा या अन्य के द्वाराए उन पर भी विचार किया गया। एक.एक करके चर्चा की गईए एक.एक समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया गया है। आज हमारे सभी वार्ड पार्षदों से भी अनुरोध किया है कि वो और हमारे जो नगरपालिका के अधिकारी.कर्मचारी हैं वो मिलकर भ्रमण करें क्षेत्र का जहाँ जो जैसी समस्या का समाधान अपन तात्कालिक रूप से निकाल सकते हैंए उसको हल करें। कलेक्टर श्री यादव ने बताया अभी जो प्रयास है कि एक.दो दिन के अंदर ही पानी नियमित रूप से उनको मिलने लगे। साथ ही कई पार्षदों नेए कई अधिकारी.कर्मचारियों के ने भी अवगत कराया कि हमारे आमजन भी कई जगह टोंटियां नहीं लगाए हैं खुली पड़ी हैं टोंटियां और ना उन पर ध्यान दे रहे पानी भरने के बाद नाली में पाइप छोड़ देते हैं बहता रहता है और उसके कारण से हमारे आगे वाले भाई.बहनों कोए परिवारों को जल नहीं पहुँच पाता है।
आमजनों से पानी व्यर्थ ना बहाने की कलेक्टर की अपील.. कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह नगरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि जहाँ टोंटी की आवश्यकता है टोंटी नहीं लगी हैए तत्काल उसको टोंटी लगा ली जाए। जल हमारे भाई.बहनों को नहीं मिल पा रहा हैं ताकि वो ही आपके भाई.बहन हैं आपके नगर के वासी हैंए आप जैसे ही हैं उनको पानी मिले। कलेक्टर ने कहा मैं अनुरोध करता हूँ कि जल की हर बूंद का वो सम्मान करें। जल ही जीवन है। जल के बिना ना तो विकास संभव है क्षेत्र काए ना मानव जीवन संभव है ना ही प्रकृति का जीवित रह पाना संभव है। इसलिए हमें इसको किसी भी हालत में बर्बाद नहीं करें। जो जल स्रोत कुएं तालाब नदी आदि के संरक्षण और पुनर्जीवन में शासन को सहयोग करें। हमारा छोटा.छोटा प्रयास एक बड़ा परिवर्तन लाता है मेरा ऐसा मानना है। और उस दिशा में हम मिलके काम करेंगे निश्चित रूप से हमें सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments