Ticker

6/recent/ticker-posts

दीवान जी की तलैया, 9 नालों की सफाई, सुभाष कॉलोनी के कार्य 60 दिन में.. पूर्व कलेक्टर श्री मीणा ने पुरानी यादें ताजा की.. इधर कुएं के लिए खोदे गड्ढे में किशोर की जलसमाधि..

सुभाष कॉलोनी के कार्य 60 दिन में कराने के निर्देश
 दमोह। शहर के प्रमुख विकास और जल संवर्धन कार्यों को लेकर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर बुधवार सुबह 08 बजे से मैदानी भ्रमण पर निकले। उनके साथ एसडीएम सौरभ गंधर्व सीएमओ राजेन्द्र सिंह लोधी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने सुभाष कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की और आगामी कार्यों की स्पष्ट टाइमलाइन तय की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने निर्देश दिए कि सुभाष कॉलोनी में कार्य आज दोपहर 2 बजे से तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीवान जी की तलैया और सुभाष कॉलोनी के सभी कार्य 60 दिनों के भीतर पूर्ण किए जाएंगे। उन्होने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर में एक ही प्रमुख कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संसाधनों को 25 अलग. अलग स्थानों पर बांटने के बजाय सबसे जरूरी स्थान सुभाष कॉलोनी और दीवान जी की तलैया पर ही पूरा फोकस किया जाए। कलेक्टर श्री कोचर ने मॉडल आंगनवाड़ी के पास स्थित जैविक हाट को व्यवस्थित करने को लेकर भी चर्चा की गई व इस क्षेत्र के बेहतर प्रबंधन और विकास के लिए आवश्यक निर्णय लिए।
कलेक्टर श्री कोचर ने निरीक्षण के दौरान हिरदेपुर क्षेत्र स्टॉप डैम नालों के बहाव मार्ग और लाड़न बाग व बाईपास के पास आ रही बाधाओं का भी जायजा लिया गया। उन्होने बताया कि अगले 60 दिनों में शहर के 9 बड़े नालों की सफाई का अभियान शुरू किया जाएगा जिसकी शुरुआत सुभाष कॉलोनी से होगी। उन्होने एसडीएम सौरभ गंधर्व को प्रतिदिन कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि तय समय.सीमा में काम पूरा किया जा सके। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि अतिक्रमण सीमित वित्तीय संसाधन और अनिश्चित मौसम बड़ी चुनौतियां हैं लेकिन इनसे पीछे हटने का विकल्प नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने का संदेश दिया। 
पूर्व कलेक्टर श्री मीणा ने पुरानी यादें ताजा की..
दमोह जिले में पदस्थ रहे पूर्व कलेक्टर श्री पीडी मीणा सपत्नीक श्रीमती प्रभावती मीणा के साथ 31 मार्च को दमोह आगमन हुआ। श्री मीणा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने दमोह आये हुये थे उन्होंने कलेक्टर बंगले पर कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर और उनकी माता जी श्रीमती सुलोचना कोचर से मुलाकात की और जिले के बारे में जानकारी ली कलेक्टर श्री कोचर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और बताया यह कलेक्टर बंगला 100 वर्ष का हो गया है स्वर्ण जयंती मना रहा है एक डाँक टिकिट भी जारी किया गया है सर्किट हाऊस के साथ अन्य भवनों की चर्चा भी हुई। पूर्व कलेक्टर श्री मीणा वर्ष 09 जून 1986 से 30 जून 1988 तक दमोह कलेक्टर रहे ।
कलेक्टर बंगले पर श्री मीणा ने बताया यहां पहली कलेक्टर पद पर ज्वाईन की थीए तब कलेक्टर कार्यालय पुरानी भवन में लगता थाए उस दौर में दमोह के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया जिले के नगरिकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम चलाया जिससे लोगों की शिकायतों का निराकरण शीघ्र हो सके प्रशासन गांव की ओर शिविर भी लगवाए। उन्होंने बताया जिले में वृक्षारोपण कर करीब डेढ़ लाख पौधों का रोपण किया जो आज भी हरे भरे नजर आते हैं। पूर्व कलेक्टर श्री मीणा 2 वर्षों तक अपने परिवार के साथ कलेक्टर बंगला में निवासरत रहे उन्होंने अपनी यादें ताजा की। श्री मीणा दमोह के साथ धार मंडला बस्तर कलेक्टर रहे और ग्वालियर में कमिश्नर के पद पर रहे इंदौर में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। श्री मीणा का कहना है दमोह का कार्यकाल बहुत ही अविस्मणीय रहा उनके कार्यकाल में लगभग 70 इंच तक वर्षा हुई थीए जिसको वे आज भी याद करते हैं।
 
कुएं के लिए खोदे गड्ढे में किशोर की डूबने से मौत 
दमोह। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैलवाडा गांव में एक 14 वर्षीय बालक की कुएं के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है घटना के बाद मृतक बालक के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है कुंए में गिरे बालक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा मृतक घोषित कर दिया है घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी गई जहां स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार सुमित पिता राजकुमार रैकवार उम्र 14 वर्षीय निवासी सैलवाड़ा थाना तेंदूखेड़ा है जो कि गांव के पास खेतों में महुआ बीनने गया था लेकिन महुआ बीनते समय कब कुएं   जा गिरा इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है मृतक के पिता राजकुमार रैकवार ने बताया कि सभी लोग सुबह से महुआ बीनने गए थे और बीनकर वापस घर आ गए थे लेकिन सुमित फिर से 11 बजे महुआ बीनने की कहकर घर से साइकिल लेकर गया था और मैंने मना किया था लेकिन सुमित नहीं मना और आधा घंटे में आने की कहकर घर से चला गया लेकिन जब 1 बजे तक सुमित नहीं आया और खेतों में जाकर देखा तो वहां पर सुमित नहीं दिखा महुआ के पेड़ के पास सिर्फ साइकिल खड़ी हुई है।
 जब कही भी सुमित नजर नहीं आया तो  पास में बन रहे कुएं के गड्ढे में देखा तो सुमित पानी के नीचे था जिसको बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.। मृतक सुमित के पिता राजकुमार रैकवार ने बताया कि जब सुमित कहीं भी नजर नहीं आया था मुझे शक हुआ कि कहीं सुमित कुएं के लिए खुदे जा रहे गड्ढे में तो नहीं गिर गया तो मैंने  अन्य लोगों की मदद से गड्ढे के अंदर जाकर देखा तो  सुमित कुएं में डूब था जिसको बाहर निकाला गया और स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया हैं। राजकुमार रैकवार ने बताया कि मेरा इकलौता पुत्र था सुमित इस घटना से पूरे सैलवाड़ा ग्राम में शौक का माहौल है सुमित के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है क्योंकि सुमित परिवार की एक उम्मीद था बताया गया है और सुमित पढ़ाई में भी तेज था अभी कक्षा आठवीं में पास हुआ है और इस वर्ष कक्षा नौवीं से पढ़ाई करता लेकिन उसकी मौत हो गई।
वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि तालाब के पास खोदें जा रहे कुएं अनूप विश्वकर्मा का है जिसको एक माह पहले ही खोदा गया है और कुछ काम अभी बाकी है कुआं का निर्माण कार्य बड़े तालाब के पास किया गया है जो नियम विरुद्ध गलत है इस और कुएं मालिक पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि कुएं के लिए खोदा गया गड्ढे के चारों ओर कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है घटना की सूचना परिजनों द्वारा थाने पहुंचकर दी गई जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई सुमित का पोस्टमार्टम परिजनों की मौजूदगी कराया गया है इस घटना ने क्षेत्र में खुले पड़े कुएं गड्ढे की खतरनाक स्थिति को एक बार फिर उजागर करती है इस घटना के बाद लोग हादसों को रोकने के लिए कुआं पर लोही की जाली या सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments