Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑटो पार्ट्स दुकान के पीछे छुपा कर रखी गई.. करीब एक लाख रुपये कीमत की 19 पेटी अवैध शराब तारादेही पुलिस के हाथ लगी..

ऑटो पार्ट्स दुकान के पीछे से 19 पेटी अवैध शराब जब्त

दमोह। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1 अप्रैल से शराब के नए ठेके हो जाने के बाद भी पुराने ठेकेदारों की बची हुई शराब कोई दूसरे इलाकों में खपाने के लिए जोर आजमाइश का दौर जगह-जगह देखने को मिल रहा है यह बात अलग है कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने में देर नहीं कर रही है और पुलिस  को लगातार अवैध शराब पकड़ने में सफलता मिल रही है।

ऐसा ही एक ताजा मामला तारादेही क्षेत्र में सामने आया है जहां थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने पुलिस टीम के साथ एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के पीछे छुपा कर रखी गई करीब 1 लाख रुपए कीमत की 19 पेटी अवैध शराब को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिले की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। ग्राम तारादेही के बायपास तिराहे पर  साहिल पिता राजेश घोषी (निवासी तारादेही) की ऑटोपार्ट्स की दुकान के पीछे वाले कमरे की तलाशी में पुलिस को 19 पेटी अवैध शराब मिली। जिसमें देशी प्लेन, लाल मसाला और सागर गोल्ड व्हिस्की शामिल है।
पुलिस ने कुल 932 पाव (167.76 लीटर) शराब जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 98,060 रुपये आंकी गई है।
 पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी साहिल घोषी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी अभी फरार है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक आलोक तिरपुडे, का.वा.उनि रमेश सिंह मुडरया, प्र.आ तुलसीराम ठाकुर, आर. राजेन्द्र सिंह, आर. पंकज प्यासी, आर. बलराम सिंह, आर. भगत सिंह, आर. राममनोहर यादव और डायल  पायलेट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments