रुक्मणी माता परिसर में विकास कार्यो का लोकार्पण
दमोह। इतिहास केवल प्रमाणों से नहीं बल्कि लोककथाओं शास्त्रों और परंपराओं से भी समझा जाता हैए जो समाज को दिशा देते हैं। कुण्डलपुर में स्थित रुक्मणी मठ और बड़े बाबा मंदिर स्थल सदियों पुरानी आस्था के प्रतीक हैं। इन स्थलों की दिव्यता भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य है इस आशय के विचार प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कुंडलपुर स्थित रुक्मणी माता परिसर के विकास कार्यो के लोकार्पण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर तहसील पटेरा के मेरिट में आने वाले प्रतिभावान छात्र. छात्राओं का सम्मान किया गया।पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा जिस मूर्ति को लेकर विवाद थाए उसकी पहचान को लेकर स्पष्टता नहीं थी यहाँ तक कि स्वयं उन्होंने भी उसे पहले कभी नहीं देखा था। विभिन्न लोगों द्वारा प्रस्तुत चित्र भी गलत पाए गए जिससे भ्रम और बढ़ा। इसके बावजूद यह स्पष्ट किया गया कि जो मूर्ति चोरी हुई थी और बाद में ज़ब्त की गई उसे ही वापस लाना प्राथमिकता होनी चाहिए न कि उसकी पहचान को लेकर अनावश्यक विवाद करना। इसी दृष्टिकोण के चलते मूर्ति की वापसी का रास्ता प्रशस्त हुआ। उन्होने इस पहल का श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिया जिनके कार्यकाल में एक महत्वपूर्ण नीति बदलाव किया गया। इस नई नीति के तहत यह सुनिश्चित किया गया कि चोरी हुई मूर्तियों को उसी स्थान पर वापस स्थापित किया जाएए जहाँ से वे चोरी हुई थीं। यह पहल न केवल सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है बल्कि देश की ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करने का भी प्रयास है।संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दमोह जिले में रुक्मणी माता मंदिर परिसर के नवनिर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग 4 70 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह परिसर क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देगा। उन्होंने कहा पिछली यात्रा की तुलना में अब मंदिर परिसर का स्वरूप काफी आकर्षक हो गया हैए विशेष रूप से तालाब के जीर्णोद्धार कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल की सराहना करते हुए कहा उनके प्रयासों से रुक्मणी माता की चोरी हुई मूर्ति की वापसी और पुनर्स्थापन संभव हो पायाए जो बुंदेलखंड के गौरव की पुनर्स्थापना है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने यह आश्वासन दिया कि सड़क पार स्थित रुक्मणी मठ जो राज्य पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आता है उसके विकास के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र में धार्मिक मेले के आयोजन को बढ़ावा देने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा मेला प्राधिकरण के माध्यम से ऐसे आयोजनों के लिए 10 लाख तक का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा बशर्ते स्थानीय समिति बनाकर आयोजन को सुव्यवस्थित किया जाए।पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री लखन पटेल ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज का दिन इतिहास में दर्ज होने योग्य है। उन्होंने कहा वर्षों पहले यह क्षेत्र काफी पिछड़ा थाए लेकिन अब यहां का दृश्य पूरी तरह बदल चुका है उन्होने इस बदलाव का श्रेय पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा प्रदान की गई 4 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि को दिया। साथ हीए उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी और भविष्य में अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में उन्होंने सुझाव दिया कि क्षेत्र में एक आधुनिक गौशाला स्थापित की जाए जहां देश की विभिन्न नस्लों की गायों का संरक्षण और संवर्धन किया जा सके। इससे पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को लाभ होगा। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके परिवारों का उत्साहवर्धन भी किया।
मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने उपस्थित जनसमूह और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी क्षेत्र में विकास का कार्य आधा ही पूरा हुआ है और शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से अपील की कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने विशेष रूप से रुक्मणि मठ क्षेत्र के विकास की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा बहुत ही शानदार स्थान बना इसके लिए मैं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को बहुत.बहुत बधाई देना चाहूंगा उन्होंने इस तरीके से माता रुक्मणी देवी के मंदिर के प्रांगण का जिस तरीके से उन्नयन कराया है वो बधाई के पात्र हैं। विधायक श्री मलैया ने कहा आज जो घोषणाएं हुई हैं निश्चित तौर से आने वाले समय में ये और भी बहुत बेहतर स्थान हो जाएगा और यहां पर श्रद्धालु अधिक संख्या में आयेंगे।
हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा वर्ष 2014 में जब मंत्री प्रहलाद पटेल दमोह से पहली बार सांसद बने थे तब उन्होंने हटा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था। इसी दौरान वे रुक्मणी मठ पहुंचे और वहां की जर्जर स्थिति को देखकर इसके सुधार का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री पटेल ने न केवल मठ के विकास कार्यों को पूरा किया बल्कि सैकड़ों वर्षों से चोरी हो चुकी मूर्तियों की पुनः स्थापना के लिए भी निरंतर प्रयास किए। आज मठ में जो लोकार्पण कार्यक्रम हो रहा है वह उन्हीं के संकल्प और कार्यों का परिणाम है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने कहा मंदिर और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 4 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस फंड से कई बुनियादी कार्य पूरे किए गए हैं जिनमें स्कूल परिसर की बाउंड्री वॉल मुक्तिधाम का निर्माण जल निकासी के लिए नालियों का जाल तथा मुख्य सड़क से मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए माँ रुक्मणी कुंड का निर्माण भी किया गया है जिसकी गहराई लगभग 35 फीट बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कुंड में जलधारा का प्रकट होना माँ गंगा की कृपा का प्रतीक है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल पूर्व विधायक पीएल तंतुवाय गोपाल पटेल संजय यादव भरत यादव नरेंद्र व्यास जनपद अध्यक्ष मल्लो बाई गंगाराम पटेल एवं प्रीति राजू ठाकुर नगर पंचायत अध्यक्ष कमल रानी रूपेश सेन महेश पटेल करन सिंह लोधी बलवंत सिंह नरेन्द्र बजाज अालोक गौस्वामी राजेश पटेल गजेन्द्र पुरी महराज आचार्य दीपक उपाध्याय चंद्रकांत पौराणिक आशीष दत्त कटारे राजेन्द्र पटेल यशपाल सिंह ठाकुर मनीष तंतुवाय धर्मेन्द्र पटेल अमर राजपूत नर्मदा एकता सिंह चित्तर बेनी नन्ना बहादुर पटेल मालती असाटी चंद्रकुमार सराफ शंकरलाल तंतुवाय गौरव पटेल रमाकांत बाजपेयी नर्मदा राय सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे एसडीएम हटा ऋषिकेश विजय ठाकरे एवं आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिक मौजूद रहे। संचालन माधव पटेल ने किया।






0 Comments