लोडिंग लिफ्ट धराशाई होने से नपा कर्मचारी की मौत
दमोह। भीषण गर्मी बढ़ते तापमान के बीच लापरवाही भरे हालत में हुए लोडिंग लिफ्ट हादसे में कपड़ा दुकान पर मित्र के साथ खरीदी करने गए नगर पालिका के कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो जाने तथा दो अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल हो जाने का दुखद घटना क्रम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक जिस इमारत में हादसा हुआ है, उस शॉप में घरेलू बिजली का कनेक्शन था, जबकि नियमों के मुताबिक व्यवसायिक कनेक्शन होना अनिवार्य होता है।
जानकारी
के अनुसार तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत गुरुवार शाम एक दो मंजिला इमारत में लगी
लोडिंग लिफ्ट अचानक से भरभरा कर नीचे गिर गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर
रूप से घायल हो गए,जिन्हें आनन फानन में तेंदूखेड़ा सरकारी अस्पताल लाया
गया जहां प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया
गया। इस हादसे में नगर परिषद के कर्मचारी कमलेश सिंह लोधी की देर रात करीब
02 बजे जबलपुर की प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इस
हादसे में कपड़ा शॉप के मालिक प्रहलाद सोनी का बेटा सौरभ सोनी उम्र करीब 28
और ग्राम बांदीपुरा निवासी देवेंद्र सिंह लोधी गंभीर रूप
से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह
लोधी के घर में बेटी की लगुन उत्सव का कार्यक्रम था। जिसके चलते मृतक कमलेश
लोधी के साथ वह कपड़े खरीदने के लिए गए थे लेकिन वह हादसे का शिकार हो गए।
इस घटना के बाद तेंदूखेड़ा विधुत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस इमारत में हादसा हुआ है,उस शॉप
में घरेलू बिजली का कनेक्शन था,जबकि नियमों के मुताबिक व्यवसायिक कनेक्शन
होना अनिवार्य होता है। घटना के संदर्भ में एडिशनल एसपी एसएस भदोरिया का
कहना है कि मामले की विवेचना जारी है. हर एक बिंदु पर जांच की जाएगी। इसके
अलावा लोडिंग लिफ्ट के मानकों के आधार पर भी कार्यवाही की जायेगी।


0 Comments