Ticker

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में 147 आवेदनों पर हुई सुनवाई.. बिना रॉयल्टी बोल्डर और रेत ले जाते दो ट्रैक्टर पकड़े गए.. कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक..

जनसुनवाई में 147 आवेदनों पर हुई सुनवाई
दमोह। कलेक्टर अनिल राठौर ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 ;व्यारमा में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये हितग्राहियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 147 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।


जनसुनवाई में 13 आधार कार्ड एवं 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे अपर कलेक्टर मीना मसराम लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई जिले के ग्राम नोहटा अभाना सहित चिन्हित 25 पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान 18 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें शत्.प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया।

 बिना रॉयल्टी बोल्डर और रेत ले जाते दो ट्रैक्टर जब्त
दमोह। जिले मे कलेक्टर अनिल राठौर के निर्देशन मे खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई लगातार जारी है। खनिज अधिकारी ने बताया कि 17 मार्च को सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक बिना पंजीयन क्रमांक अंकित लाल रंग का ट्रैक्टर जबेरा तहसील अन्तर्गत ग्राम चौपरा में रोड पर बिना रॉयल्टी के बोल्डर पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जप्त कर पुलिस थाना जबेरा मे खडा किया जाकर सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया।

इसके अलावा एक अन्य बिना नंबर अंकित लाल महिंद्रा ट्रेक्टर द्वारा सिंग्रामपुर में रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर मे जप्त कर पुलिस चौकी सिंग्रामपुर मे खड़ा किया जाकर पुलिस को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है। उक्त दोनो प्रकरण मे  खनिज नियमों के तहत कारवाई प्रस्तावित कर प्रकरण कलेक्टर श्री राठौर के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई सतत जारी रहेगी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
दमोह। जिले में आगामी पर्व चैत्र नवरात्रि गुडी पड़वा झूलेलाल जयंती ईद.उल.फितर रामनवमी ज्वारे विसर्जन महावीर जयंती हनुमान जयंती अंबेडकर जयंती बैसाखी गुड फ्राइडे परशुराम जयंती आदि पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जायेगे इस दौरान पेयजलए साफ.सफाई प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाऍ समय पर सुदृढ़ रूप से सुनिश्‍चित करने के निर्देश संबंधित विभागो के अधिकारियों को दिए गए। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अनिल राठौर ने कीए जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए।

कलेक्टर श्री राठौर ने कहा प्राप्त सुझावों को शामिल करते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी ताकि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और समन्वय के साथ मनाए। उन्होने कहा कई मुद्दे आपस में जुड़े होते हैं इसलिए उनका समय रहते समाधान करना आवश्यक है जिससे त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर श्री राठौर ने बताया बैठक में मुख्य रूप से साफ.सफाई और सड़कों के दुरुस्तीकरण से जुड़े मुद्दे सामने आए। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगरपालिका इन समस्याओं का निर्धारित समय.सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करे। उन्होने बताया कुछ स्थानों पर बिजली के तार नीचे लटकने की समस्या पर भी चर्चा हुई। इस पर उन्होने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप दुरुस्त की जाएं।
कलेक्टर श्री राठौर ने कहा कि जिले में पूर्व में भी सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए हैं जो यहां की सामाजिक एकता को दर्शाता है। उन्होने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ मिल.जुलकर त्योहार मनाएं। शांति समिति के सदस्यो ने दी जिलेवासियो को आगामी पार्वो की शुभकामनाऍ।कलेक्टर श्री राठौर ने जिलेवासियों को आगामी त्योहारों की अग्रिम बधाई देते हुए कहा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में शांति समिति के सम्मानीय सदस्यो के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments