Ticker

6/recent/ticker-posts

नहीं रुक रहा दमोह जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों/जनपदों में मस्टरों का फ़र्ज़ी वाडा.. मनरेगा /जी राम जी में मज़दूरों की फोटो में गड़बड़ झाला जारी..

 मनरेगा में मज़दूरों की फोटो में गड़बड़ झाला जारी

दमोह। मनरेगा /जी राम जी में मज़दूरों की फोटो में गड़बड़ झाला बनाम फर्जीवाड़े का दौर जिले में बदस्तूर जारी है। जिससे पंचायती राज की मूल अवधारणा से लेकर प्रदेश सरकार के मंसूबों पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है। वही मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से लेकर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा ग्रामीणों का पलायन रोक कर उन्हें गांव में रोजगार उपलब्ध करा कर ग्रामीण विकास की अवधारणा को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

पिछले दिनों Atal News 24 तथा जन जन जागरणतथा भोपाल समाचार पत्र ने सप्रमाण मनरेगा /जी राम जी में मज़दूरों की फोटो में गड़बड़ झाला संबंधी ख़बर प्रकाशित की थी।  जिसमे दमोह जिले मैं पटेरा जनपद पंचायत सहित अन्य जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भी शामिल थी। उपरोक्त खबर से फर्जीवाड़े में लिप्त पंचायत के नुमाइंदों से लेकर जनपद स्तर के जिम्मेदारो के बीच हड़कंप के हालात देखने को मिले थे। लेकिन मामले में जांच कार्रवाई हो पाती उसके पूर्व कलेक्टर श्री सुधीर कोचर के एक सप्ताह के अवकाश पर चले जाने से फर्जीवाड़ा करने वाले फिलहाल बेफिक्र होकर मनरेगा में फर्जी मस्टर के खेल से लाखों के बारे न्यारे करने में लगे हुए है।
मामले में यहा तक कहा जाने लगा है कि शायद मजदूरों को रूप बदलने की शक्ति प्राप्त हो गई है  तभी तो कभी किसी के नाम पर किसी की फोटो लगाई जा रही है तो कभी किसी फोटो पर किसी का नाम चिपकाया जा रहा है। जिले की जनपद पंचायत में कार्यरत मजदूरों की वास्तविक संख्या तथा मस्टरों में दर्ज संख्या में जमीन आसमान का अंतर नजर आ रहा है। 14 मार्च 2026 को जबेरा जनपद में 1957, पटेरा जनपद में 1512, पथरिया जनपद  में 1398, दमोह जनपद में 1082,बटियागढ़ जनपद में 843 तथा तेंदूखेड़ा जनपद में 108 तथा हटा में मात्र 55 मजदूर ही संलग्न दर्शाये गए हैं। जबकि 15 मार्च 2026 को जनपद पंचायत स्तर पर कार्यरत मजदूरों की संख्या जबेरा में 1948 ,पटेरा 1305 पथरिया 1257, दमोह ,668 बटियागढ़ 962, तेंदूखेड़ा में  99 तथा हटा में कोई भी मजदूर संलग्न नहीं होना दर्शाया गया है।
सर्वाधिक मजदूरी की गड़बड़ी पटेरा जनपद की ग्राम पंचायत पटेरिया ,रोंडा,पटना लुहारी ,सलैया, कुटरी ,गाड़ाघाट, देवरी रतन जनपद पंचायत जबेरा में घाना मेली, चिलोद, गोलपट्टी, कुसमी मानगढ़,मझगुवां मानगढ़ सहसना, विजय सागर, सगरा जनपद पंचायत बटियागढ़ की हरदुआ जामशा, बम्होरी लड़ई घूघस, मेनवार, जनपद पंचायत पथरिया की ग्राम पंचायत सरखड़ी, कुमेरिया, रजवास, हिनौती नरसिंहगढ़, रजवास, सेमरालोधी, पिपरिया चंपत, जनपद पंचायत दमोह के समन्ना,बमोरी उमरी रियाना ज़ोरतला आदि में होना सामने आया है।
उपरोक्त हालत लगातार उजागर होने के बावजूद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से लेकर जनपद पंचायत के सीईओ तक उपरोक्त गड़बड़ झाले को शायद गंभीरता से नहीं ले रहे हैं तभी तो ग्राम पंचायत स्तर पर सहायक सचिव ,सचिव, सरपंच उपयंत्री से मिलीभगत और साठ गाँठ कर मजदूरों के हक पर डाका डालने का दौर धड़ल्ले से चल रहा हैं। जबकि यह एक दस्तावेजी षड्यंत्र है  जिसके प्रमाण होने पर अमानत में खयानत का प्रकरण बनता है। ऐसे में अब कार्यवाही के लिए जिले के ऊर्जावान कलेक्टर श्री सुधीर कोचर के अवकाश से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। पिक्चर अभी बाकी है..

Post a Comment

0 Comments