Ticker

6/recent/ticker-posts

भाई दूज पर सिरफिरे पत्निहंता तांत्रिक ने.. बहन के घर जा रहे भाई को सरे राह मार डाला.. देहात थाना अंतर्गत 16 घंटे में हत्या की दूसरी बारदात..

 सिरफिरे पत्नीहन्ता तांत्रिक ने सरे राह मौत के घाट उतारा

दमोह। देहात थाना अंतर्गत करीब 16 घंटे में हत्या के दूसरे घटनाक्रम ने लोगो को झकझोर कर रख दिया है। हथना गांव में बीती रात गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि समन्ना ग्राम में एक बाइक सवार युवक की दिन दहाड़े नृशंस हत्या के घटनाक्रम ने भाई दूज की खुशियां को मातम में बदल कर रख दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर इमलिया चौकी क्षेत्र निवासी किशोर भरत पिता राम गोपाल विश्वकर्मा बाइक से अपनी बहन के घर समन्ना जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लोहे की छड़ लेकर उत्पात मचा रहे एक सिरफिरे ने बाइक सवार भरत के सिर पर लोहे की छड़ से हमला करके गिरा दिया और फिर हथौड़े से उसका सिर फोड़ डाला। खून निकला और कटोरे में खून लेकर पीता और मांस खाता हुआ नजर आया। इस दौरान दहशत के चलते कोई भी बीच बचाव करने नहीं पहुंचा हालांकि कुछ लोग दूर से घटना के वीडियो मोबाइल पर बनाते रहे। जिनके सामने आने के बाद में यह दहशत भरा घटनाक्रम वायरस होते देर नहीं लगी। बाद में घटना की सूचना लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी गुड्डा पटेल पुलिस को भी लोहे के डंडे से डराते हुए खेतों की तरफ भाग गया। बाद में पुलिस में ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी करते हुए वमुश्किल आरोपी को गिरफ्त में लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी गुड्डा उर्फ प्रहलाद पिता रामनाथ पटेल को तांत्रिक बनने का शौक है पूर्व में गांव में कोई भी व्यक्ति खत्म होता था तो रात को उसकी अस्थियां ले आता था एवं तांत्रिक बनने के शोक में उसने अपनी कुल्हाड़ी से बलि देने के लिए अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी थी। उपरोक्त मामले में हो जेल में बंद रहा था हाल ही में वह जेल से छुटकारा आया था और होली के दूसरे दिन भाई दूज पर उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। आज भी उसने सर फोड़ कर मांस खाया खून पिया एवं कुछ मांस उसने जेब में भी रख लिया था। मामले में सीएसपी एचआर पांडे का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके द्वारा हत्या के बाद खून पीने मांस खाने की जानकारी भी सामने आई है तथा वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करके जांच में जुटी हुई है।

देर रात गोली मारकर प्यून की हत्या से सनसनी..
दमोह। जिला मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित हथना गांव में बुधवार रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई।  बाद में मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने घटनास्थल करके निरीक्षण करके वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इधर मृतक युवक की पहचान चंदू पिता मलखान रैकवार 28 वर्ष निवासी हथना के रूप में हुई है। जोकि महर्षि विद्या मंदिर में पियून के पद पर कार्यरत बताया गया है। घटना की जानकारी लगने पर देर रात एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे भी मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से भी मृतक तथा घटना के संदर्भ में जानकारी ली गई।
फिलहाल घटना तथा हत्या के कारणों तथा आरोपियों के बारे में पता नहीं लग सका है। हत्या के पीछे कोई प्रेम प्रसंग, शराब खोरी में विवाद या फिर कोई पुरानी रंजिश है इसका पता लगाने में फिलहाल पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई कराकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।। होली के दूसरे दिन देर रात सामने आए घटनाक्रम ने हथना ग्राम में दहशत के साथ गमगीन माहौल को निर्मित करके रख दिया है। वहीं पुलिस से जल्दी दूध का दूध और पानी का पानी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की अपेक्षा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments