Ticker

6/recent/ticker-posts

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला, नहीं बचाई जा सकी जान.. इधर परीक्षा देकर छात्रा के घर वापिस नहीं पहुचने से परिजन परेशान..

 परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला..

दमोह। नगर तथा आसपास के क्षेत्र में आए दिन होने वाली चाकू बाजी की घटनाओं के बाद भले ही पुलिस कार्रवाई की बात सामने आती रही हो लेकिन आज परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्रा के साथ हुई चाकू बाजी की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वही गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए घायल छात्र को नहीं बचाया जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हाई स्कूल परीक्षा का पेपर देकर लौट रहे इमलाई निवासी छात्र ऋषि पिता कमलेश अहिरवार उम्र करीब 14 वर्ष ओजस्विनी संस्थान के बाहर चाकू बाजी का शिकार हो गया था। मलैया मील क्षेत्र में हुई चाकू बाजी कि इस घटना से हड़कंप के साथ दहशत का माहौल बनते देर नहीं लगी थी। घायल छात्र को कुछ भी देर बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भरती करके इलाज किया जा रहा था। इधर घटना की जानकारी लगते ही सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे वहीं बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर घटना के संदर्भ में जानकारी ली थी। 
 इलाज के दौरान दोपहर में घायल छात्र ऋषि अहिरवार की सांसे थम गई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द करते हुए मामला दर्ज करके जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। उपरोक्त दुखद दर्दनाक घटना क्रम से अहिरवार परिवार सहित पूरे इमलाई क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है। घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरो में उक्त घटना रिकॉर्ड होने तथा चाकू मारने वाले का पता लगा कर तथा घायल छात्र को अस्पताल लाने वाले साथियों के बयान पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। 

मामले में एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वाद विवाद करते नजर आ रहे चाकूू मारने बालेे मुख्य आरोपी के साथ आठ अन्य को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। यह सभी स्कूली छात्र है जिनके दो-तीन दिन पूर्व मृतक छात्रा से विवाद की जानकारी सामने आई है। होली अवकाश के बाद हुए हाई स्कूल परीक्षा के पेपर के बाद इस दुखद घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रथम दृश्रट्या अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी मामूली बात पर से छात्रों के बीच विवाद हुआ होगा जिसकी परिणीति में चाकू बाजी की यह घटना इतनी घातक साबित होगी यह किसी को अनुमान भी नहीं रहा होगा। 
 परीक्षा देकर छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान
दमोह में हाई स्कूल परीक्षा के दौरान शुक्रवार को पेपर देने के लिए गई एक छात्रा के परीक्षा समाप्त होने के कई घंटे बाद भी घर वापस नहीं लौटने का मामला सामने आया है। परेशान परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को लापता छात्रा के संदर्भ में जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि फुटेरा वार्ड स्थित  केशव राम पांडे स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा का परीक्षा केंद्र जैन हाई स्कूल था। जहा वह पेपर देने पहुंची थी। लेकिन पेपर समाप्त होने के बाद वह घर नहीं पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरो की मदद से छात्रा की पताशाजी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments