दो मस्टरों में एक ही ग्रुप फोटो धड़ल्ले से अपडेट
दमोह। मार्च क्लोजिंग की पूर्व बेला में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना बनाम मनरेगा के तहत फर्जीवाड़े का ऑनलाइन गेम जारी है। 21 मार्च 2026 को शनिवार के साथ ईद का अवकाश होने के बावजूद अनेक ग्राम पंचायतों में फर्जी मस्टर हाजरी धड़ाधड़ अपडेट की जाती रही। कुछ स्थानों पर तो मजदूरों के एक जैसे ग्रुप फोटो अपडेट करने में भी संकोच नहीं किया गया।
दमोह जिले की विभिन्न जनपद पंचायत में बड़ी संख्या में मजदूरों की फर्जी अटेंडेंस का खेल मार्च के महीने में जोर पकड़े होने की जन जन जागरण द्वारा एक के बाद एक अपडेट दी गई वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित उपयंत्री आदि को मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश भी दिए इसके बाद भी अनेक पंचायत में फर्जी मस्टर हाजिरी देखने को मिली है। 21 मार्च 2026 को बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न जनपद क्षेत्र में मनरेगा पोर्टल पर सैकड़ो की संख्या में काम करते मजदूर अपडेट होते रहे। जबकि वास्तविक धरातल में काम ठप रहने के साथ तलाशने पर भी मजदूर नही मिले।
दमोह जनपद 641, पथरिया जनपद 600 मजदूर मनरेगा पोर्टल पर कार्यरत.. दमोह जनपद पंचायत अंतर्गत शनिवार को 641 मजदूर मनरेगा पोर्टल पर कार्यरत नजर आए। जिनमे ग्राम पंचायत भूरी, दतला, घाट पिपरिया, हलगज, इमलिया घाट, खेरुआ, किल्लाई, मराहार, सलैया आदि पंचायत में विभिन्न कार्यों के नाम पर मस्टर अपडेट किए गए। इधर पथरिया जनपद अंतर्गत विभिन्न पंचायत में 600 मजदूरों की हाजरी लगाई गई। बटयांगढ़ जनपद अंतर्गत 291 मस्टर अपडेट किए गए। जिनमे ग्राम पंचायत फुटेरा में 81 मजदूर घूरता में 73 मजदूर, हिनोतिदेशा में 33, खमरिया में 62, मेनवार में 42 मजदूरों की फर्जी एटेंस डाली गई। तेंदूखेड़ा जनपद क्षेत्र की पंचायतो में जहा 84 मजदूरों की हाजरी डाली गई वही हटा जनपद अंतर्गत मनरेगा मस्टर अपडेट देखने को नहीं मिली।







0 Comments