Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह में इंटरनेशनल गेमिंग प्लेटफार्म WINBUZZ पर सट्टेबाजी.. धोखाधड़ी के अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश.. यूपी हिप्र छग एमपी निवासी 9 आरोपी गिरफ्तार..

धोखाधड़ी के अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

दमोह। एसपी श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन तथा एएसपी श्री सुजीत भदौरिया एवं सीएसपी एच आर पाण्डेय के सतत मार्गदर्शन में देहात थाना पुलिस की टीम ने दमोह में संचालित आनलाइन गेमिंग के अन्तर्राज्यीय गिरोह को पकडने में सफलता हासिल की है। उक्त गिरोह दमोह में मुश्की बाबा मंदिर पानी की टंकी के पास एक किराये के मकान में संचालित था। जो आनलाइन साइट WINBUZZ में आनलाइन गेम (सट्टा) खिलाने का काम करते थे।
आनलाइन गेम खिलाने वाले कुल 07 अभियुक्त एवं दमोह जिले संचालनकर्ता 02 अन्य अभियुक्तो को दमोह देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से आनलाइन गेम खिलाने में प्रयुक्त मोबाइल, सिम, लैपटाप, राउटर, ब्राड बैंड चार्जर, वर्चुअल म्यूल एकाउंट नगद राशि, एक कार जप्त की है।
बरामद संपत्ति- 26 एन्ड्रायड मोबाइल कीमती 3,50,000 रुपये 20 सिम 02 लैपटाप 60,000 रुपये 02 एयरटेल कंपनी के ब्राडबैंड, राउटर 15,000, एक सफेद रंग की स्कार्पियो एन गाडी कीमती 18,00,000 रुपये नगदी 8,00,000 रुपये जब्त मशरूका कीमती 30,26,000 रुपये
गिरफ्तार अभियुक्त- 
01. रोहन भाटिया पिता रामकृष्ण भाटिया उम्र 31 साल नि. मुड्डीकला थाना ब‌द्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश
02. सूरज मौर्या पिता तपेश्वर मौर्या 23 साल निवासी पुष्कर खुर्द सुलगपुरी थाना बरहलगंज जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) 
03 परमिंदर सिह पिता सुरिंदर सिह 34 साल निवासी प्रियदर्शिनी कालोनी हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर थाना जामूल जिला दुर्ग छत्तीसगढ
04. अमित कुमार साहू पिता विजय कुमार साहू 28 साल निवासी ग्राम सिवनी बिलोदा, थाना चांपा जिला जांजगीर चापा छत्तीसगढ़
05 राजेन्द्र कुमार साहू पिता रोहित कुमार साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम ठाकुरिया थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चापा छत्तीसगढ
06. संदीप मंडल पिता उमेश मंडल 25 साल निवासी खुर्शीपार, बाबा बालकनाथ मंदिर के पास थाना खुर्शीपार जिला दुर्ग छतीसगढ
07. उदय कुमार केसरी पिता संजय केशरी 23 साल निवासी केनाल रोड भिलाई पावर स्टेशन थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ
08. मंजीत सिह कलसी पिता सतनाम सिह कलसी 41 साल निवासी नर्मदा नगर थाना ग्वारीघाट जबलपुर
09. संजय कुमार सिह पिता प्रकाश सिह 32 साल निवासी शर्मा आश्रम मांझी चौक भिलाई थाना खुरसीपार
सराहनीय योगदान.. निरीक्षक अमित गौतम, निरीक्षक नेहा गोस्वामि, उनि विक्रम दांगी, उनि रोहित ‌द्विवेदी, प्र.आर. सचिन नामदेव, नीरज श्रीवास्तव, आर. रामकुमार, आर. यशवंत, आर. अखिलेश, आर. राहुल आर. शहबाज खान, आर. विमल साइबर सेल से प्र आर सौरभ टंडन प्र आर राकेश अठ्या आर. मयंक दुबे आर. रोहित, आर. मनोहर 

Post a Comment

0 Comments