नारी शक्ति के साथ टीम उम्मीद का स्वच्छता अभियान
दमोह। नवरात्रि शक्ति पर्व के अवसर पर दमोह की नारी शक्ति टीम उम्मीद द्वारा बेलाताल पार्क व घाट पर 20वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान सम्पन्न हुआ. इस अभियान में स्वच्छता के साथ सुबह की सैर करने आने वाले सभी लोगों से टीम की नारी शक्ति द्वारा स्वच्छता संकल्प पर हस्ताक्षर कराकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए शपथ दिलाई गई।
टीम
उम्मीद का यह लगातार 20वां स्वच्छता सप्ताह अभियान था जिसमें नारी शक्ति
टीम में सामाजिक कार्यकर्ता नर्मदा एकता सिंह, नैना तिवारी, अभिलाषा पांडे,
डाली कटारे, काजल पांडे, नीलम सैनी, सरिता सैनी, सुनीता मेशराम, सुचिता
शर्मा, नैंसी जाटव, कुमकुम पाटकर, रश्मी कोरी, राकेश राठौर, धर्मेंद्र
सोनी, महेंद्र सिंह लोधी, शिवम सोनी, माधव पटेल, ब्रजेश सेन, रवि पटेल,
जितेंद्र अहिरवाल, बालक नैतिक सोनी, एनआईसी अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित
दमोह नगर पालिका के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर हरीश पटेल ने भागीदारी
निभायी. इस अवसर पर महिला टीम की पहल पर लोगों ने स्वच्छता की शपथ लेकर
हस्ताक्षर करते हुए शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने की दिशा में अपनी सहमति दी।
सामाजिक
कार्यकर्ता नर्मदा एकता सिंह ने कहा टीम उम्मीद संकल्पित होकर स्वच्छता पर
कार्य कर रही है, हरीश पटेल के नेतृत्व में टीम के द्वारा सराहनीय पहल के
साथ स्वच्छता कार्य किये जा रहे हैं. अब इसमें नारी शक्ति की सहभागिता के
साथ स्वच्छता अभियान एक नई ऊर्जा के साथ चलेगा. और स्वच्छता में सफलता
हासिल करेगा. टीम में शामिल काजल पांडे अभिलाषा पांडे ने रजिस्टर पर शपथ
लिखकर सभी से हस्ताक्षर कराने में भागीदारी निभाई. काजल पांडे ने कहा हम
सभी को अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए सप्ताह में 2 घंटे का श्रमदान करना
चाहिए, ताकि शहर स्वच्छ रहे।
अभियान के दौरान पार्क के कोने में शिव मंदिर
के तरफ भारी मात्रा में शराब व बियर की बोतले पाई गई, जिस पर नैना तिवारी
और डाली कटारे ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि पार्क में आसमाजिक तत्वों पर
रोक लगना चाहिए. शिव मंदिर के समीप की जाली टूटी होने से रात्रि में आकर
लोग पार्क में शराब पीते हैं. पिछले मातृ शक्ति अभियान के वक्त भी हमने नगर
पालिका सीएमओ राजेंद्र लोधी को इस बात से अवगत कराया था. लेकिन जाली का
सुधार कार्य न होने से पुन: शराब की बोतलें पाई गई जो सही नहीं है।



0 Comments