सामूहिक परिचय सम्मेलन में कुंवारों की भीड़ का हंगामा
दमोह। नर्मदा धारा मैरिज गार्डन में राधिका फाउंडेशन सेवा समिति द्वारा आयोजित सर्व समाज विवाह परिचाय सम्मेलन के दौरान रविवार दोपहर हंगामा के हालत निर्मित हो गए। जबलपुर रोड पर प्रदर्शन तथा चक्का जाम के साथ हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को मैरिज गार्डन के अंदर पहुंचाया तथा आयोजन कर्ताओं से देर तक चर्चा कराके लोगों की शिकवा शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया जाता रहा। वही ग्यारह सौ में कुवारों को शादी का ख्वाव दिखाने वाले खाटू श्यामजी के नाम पर मैरिज ब्यूरों फर्जीवाड़ा करने वालों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए जल्द सभी की राशि वापिस करने के निर्देश दिए है।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार और राधिका फाउंडेशन सेवा समिति के द्वारा दमोह के
नर्मदा धारा मैरिज गार्डन परिसर में रविवार 15 मार्च को सर्व समाज विवाह
परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसके लिए वर पक्ष से पंजीयन कराने के
लिए ग्यारह ग्यारह सो रुपए की राशि पूर्व में ही जमा कर ली गई थी। लेकिन
इसकी रसीद किसी को नहीं दी गई थी। करीब दो-तीन महीने से सर्व समाज सामूहिक
परिचय सम्मेलन के प्रचार प्रसार के चलते हजारों की संख्या में दमोह जिले
तथा आसपास के क्षेत्र के हजारों कुंवारे युवकों ने अपना पंजीयन इस उम्मीद
के साथ कराया था कि परिचय सम्मेलन में उन्हें मनपसंद लड़की देखने को मिलेगी
तथा उससे संबंधित तय होने पर आयोजन समिति द्वारा विवाह कराने के साथ घोषित
उपहार दहेज की सामग्री निशुल्क प्रदान की जाएगी।
रविवार
को पंचायत सम्मेलन शुरू होने के पहले ही विभिन्न समाजों की सैकड़ो युवकों
के साथ उनके परिजनों की भीड़ नर्मदा धारा मैरिज गार्डन में पहुंच गई थी।
लेकिन युवकों के मुकाबले में युवतियो की संख्या नाम मात्र की ही रहने से
हंगामा के हालत बना शुरू हो गए। इस दौरान भीड़ बढ़ने के साथ व्यवस्था में
कमी साफ झलकने लगी यहां तक की पीने के पानी के ठीक से इंतजाम नहीं होने से
भीषण गर्मी में लोग परेशान होने लगे। इधर जैसे तैसे आयोजको के द्वारा मंच
से परिचय सम्मेलन शुरू कराया गया। एक-एक करके परिचय देने के लिए लड़के तो
आते रहे लेकिन लड़कियों के नहीं पहुंचने से कुंवारों के सब्र का बांध टूटने
लगा।
लोगों ने लड़कियों को मंच पर बुलाया जाने तथा
परिचय के साथ संबंध तय कराए जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस
दौरान लड़कियों की कमी के चलते आयोजक बेबस नजर आए। उपरोक्त हालत की जानकारी
लगने पर मौके पर पहुंचे कुछ मीडिया कर्मियों को व्यथा कथा सुनना शुरू कर
दी और इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर शुरू हुए हंगामा के हालात सड़क के बाहर
प्रदर्शन में बदल गए। लोगों की भीड़ में दमोह जबलपुर मुख्य रोड पर जाम लगा
दिया जिससे दोनों तरफ भावनाओं की कतारे लग गई। इधर हंगामे की जानकारी लगने
पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाएं देते हुए कार्यक्रम
स्थल के अंदर भेजा गया। जहां हंगामा कर रहे लोगों से चर्चा के बाद आयोजिकों
से भी चर्चा की गई और समझाइस के साथ मामले को शांत करने का प्रयास किया
गया।
इस दौरान आयोजन कर्ता अपनी सफाई देते हुए इसे सिर्फ परिचय सम्मेलन
बताते नजर आए। वही पंजीयन राशि की रसीद नहीं दिए जाने की बात स्वीकार की गई
वहीं संबंध तय होने के बाद विवाह के दौरान उपहार में दी जाने वाली सामग्री
को भी दिए जाने की बात कही गई। लेकिन शाम 7 बजे तक एक भी संबंध तय नहीं हो
पाने की जानकारी सामने आती रही। वहीं पास में ही स्थित एक अन्य मैरिज
गार्डन में आयोजित शादी समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के पहुंचने
की वजह से पुलिस प्रशासन यहां पर हंगामा रोकने के लिए लगातार सक्रिय बना
रहा। वही ग्यारह सौ में कुवारों को शादी का ख्वाव दिखाने वाले खाटू श्यामजी के नाम पर मैरिज ब्यूरों फर्जीवाड़ा करने वालों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए जल्द सभी की राशि वापिस करने के निर्देश दिए है।

0 Comments