शादी समारोह में आए युवक की नदी में डूबने से मौत
दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ में सागर का एक युवक अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आया था। रविवार दोपहर वह गांव में ही सुनार नदी में नहाने पहुंच गया। जहां गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है क्योंकि अभी दूल्हे की बारात भी वापस नहीं आई और इसके पहले घर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ की
ग्वाल मोहल्ला निवासी रामू बंसल के बेटे नीलेश बंसल की 14 मार्च को शादी
थी। जिसमें शामिल होने के लिए सागर जिले के परसोरिया से बाबू उर्फ कृष्णा
पिता शंकर बंसल 23 अपने परिवार के साथ आया था। शनिवार को बारात निकल गई
थी, लेकिन बाबू नरसिंहगढ़ में ही रुक गया था। रविवार को वह नहाने के लिए
सुनार नदी चला गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों
ने उसे डूबता देख तो तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे
और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला। ऑटो रिक्शा में
लेकर जिला अस्पताल के लिए आ रहे थे तभी रास्ते में एक कार चालक ने मानवता
दिखाते हुए उसे अपनी कार में लिटा लिया और जिला अस्पताल पहुंचा। जहां
जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक बाबू को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस
ने शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है और पंचनामा कार्रवाई
के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जिस घर की शादी में शामिल होने के
लिए युवक आया था उस घर के लोग भी घटना के बाद काफी दुखी है। क्योंकि वह वर
वधू के वापस आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इसके पहले ही शादी में शामिल
हुए उनके ही एक रिश्तेदार की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही
है।
नहाते समय सुनार नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ की टीम कर रही रेस्क्यू.. दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम हिंगवानी गांव में सोनार नदी में नहाने गया युवक शनिवार दोपहर नदी में डूब गया। स्थानीय
लोगों ने उसके बाहर आने का इंतजार किया और जब वह बाहर नहीं आया तो तत्काल
बटियागढ़ थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम को घटना से अवगत कराया। एसडीआरएफ
की टीम मौके पर पहुंच गई है और युवक की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू
किया, लेकिन शाम 4:00 बजे तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा। इधर परिजनों का
रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार
दिनेश पिता नारायण सिंह लोधी 28 निवासी हिंगवानी थाना बटियागढ़ रोजाना की
तरह सुबह करीब दस बजे सोनार नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी
में चला गया जिसे कुछ लोगों के द्वारा देखा गया। नदी की गहराई करीब 30
फुट बताई जा रही है यहां 12 महीने पानी भरा रहता है। पानी भराव अधिक होने के कारण युवक काफी देर बाहर नहीं निकला।स्थानीय
लोगों ने उसे नदी में नहाते हुए देखा था। जब वह काफी देर बाहर नहीं निकला
तो तत्काल ही बटियागढ़ थाना पुलिस को सूचित किया गया और दमोह में एसडीआरएफ
को अवगत कराया गया।
एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची
दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही तत्काल टीम सुनार नदी पहुंच गई
थी। युवक की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। डीप ड्राइवर के
द्वारा नदी में काफी गहराई तक उसकी खोज की गई, लेकिन अभी तक युवक का कोई
सुराग नहीं लगा है। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी
संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंच गए हैं। इसके अलावा पुलिस भी मौके पर
मौजूद है और भीड़ को नदी से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल से शकील मुहम्मद की खबर



0 Comments