Ticker

6/recent/ticker-posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत, कार के परखच्चे उड़े इंजन उछलकर दूर गिरा.. इधर लूट के लिए हुई प्राईवेट बैंक कर्मी की अंधी हत्या का खुलासा, 80000 व मोबाईल जब्त..

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत

दमोह। तेंदूखेड़ा तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह तेन्दूखेड़ा मार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंजन निकलकर कई फीट दूर जा गिरा। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी राम पिता महेश करसोलिया  58 वर्ष बुधवार शाम करीब 4 बजे अपनी खेती-बाड़ी देखने तेजगढ़ क्षेत्र गए थे। देर रात लगभग 10 बजे वे अपनी कार क्रमांक MP 20 CH 9614 से तेजगढ़ से तेंदूखेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंसा की घाट के पास जंगली और सुनसान इलाके में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार लगभग 70 फीट दूर उछलकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और पलट गई।
हादसे में चालक राम करसोलिया की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे घटना की तत्काल जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी। मृतक के बेटे हर्षित करसोलिया ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे तक जब उनके पिता घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। करीब 30 बार कॉल करने के बाद भी संपर्क न होने पर वे अपने साथियों के साथ तेजगढ़ की ओर तलाश में निकले। लौटते समय सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त और पलटी हुई कार दिखी, जिसे देखकर उन्होंने रुककर देखा तो उसमें उनके पिता मौजूद थे। स्थानीय राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर तेजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों ने लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए कहा कि अधिकांश मामलों में अज्ञात वाहन शामिल होते हैं, जिससे आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रह जाते हैं इस संबंध में तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
लूट के लिए की गई थी कलेक्शन एजेंट की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा..  दमोह।  तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी के सागोनी गांव के जंगल में हुई फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट विनोद अहिरवार की हत्या के मामले  में पुलिस ने गुरुवार शाम खुलासा कर दिया है।  लूट के लिए यह हत्या की गई थी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूट के 100000 में से करीब 80 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं
जानकारी देते हुए तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर ने बताया की पटेरा थाना के कूड़ई गांव निवासी विनोद पिता गोपी अहिरवार 30 जो फ्यूजन  फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता था तेजगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले सागोनी गांव के आसपास महिलाओं से समूह के माध्यम से  दिए गए पैसों की किश्त एकत्रित करने का काम करता था 28 जनवरी की सुबह उसका शव सागोनी के जंगल में पत्थरों से कुचला हुआ मिला।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद एसपी के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू की।  साइबर सेल की मदद से संदिग्ध गोविंद पिता मंगल आदिवासी 25 निवासी उमरघाट को पूछताछ के लिए पुलिस ने पकड़ा तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया।  आरोपी ने बताया कि उसकी मां ने भी मृतक विनोद से समूह में पैसे लिए थे और वह पैसे लेने के लिए उनके घर भी आता रहता था।  27 जनवरी को आरोपी मंगल ने मृतक विनोद को फोन लगाकर उमरघाट बुलाया और कहा कि वह अपनी मां की दूसरी किस्त भी देना चाहता है। आरोपी मृतक को जानता था इसलिए वह किस्त लेने के लालच में वहां पहुंच गया उसके बाद आरोपी और मृतक एक ही बाइक पर बैठकर सागोनी के जंगल में गए।
जहां आरोपी मंगल आदिवासी ने विनोद अहिरवार पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी।  साथ ही उसके पास रखे एक लाख रुपये लेकर वह भाग गया। गुरुवार को साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया उसके पास से 80,000 हजार रुपये नगद एक नया मोबाइल साथ ही मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस हत्याकांड को सुलझाने में तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविन्द सिंह ठाकुर जिला दमोह, सउनि. सतेन्द्र सिंह राजपूत, इमलिया चौकी प्रभारी अक्षेन्द्र नाथ  के साथ पुलिस साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा। विशाल रजक की खबर

Post a Comment

0 Comments