दर्दनाक हादसे में 5 घायल कार में बुरी तरह फंसे रहे
जबलपुर। मंगलवार को शहपुरा थाना क्षेत्र के जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे 45 से गुजर रहा हाईवा ओवरब्रिज से नीचे उतरकर सर्विस रोड पर चल रही कार पर जा गिरा। इस दौरान वहीं से गुजर रही एक बाइक भी हाईवा के नीचे आ गई। इस हादसे में हाईवा चालक और बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई साथ ही कार सवार 5 लोग घायल हुए हैं।
हादसे
की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी
अस्पताल भेजा गया। इस
दर्दनाक हादसे में हाईवा ड्राइवर अंकित मलिक पिता मेहर सिंह मलिक (31),निवासी रोहतक हरियाणा और बाइक चालक बलराम अवस्थी पिता फकीरचंद अवस्थी
(64) निवासी नटवारा थाना शहपुरा मौत हुई है व पांच अन्य घायलों का इलाज
मेडिकल कॉलेज जबलपुर व शहपुरा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।भोपाल का परिवार शादी में रीवा जा रहा था- घटना
को लेकर शहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि भोपाल का शुक्ला
परिवार शादी समारोह में शामिल होने कार से रीवा जा रहा था। कार में एक महिला सहित
कुल पांच लोग सवार थे हादसे से करीब एक घंटे पहले परिवार ने हाईवे किनारे
स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया था। थाना प्रभारी धुर्वे ने
कहा हाईवा ड्राइवर की गलती से हादसा हुआ। मामले की जांच कर रहे हैं। बारिश
रजक की खबर


0 Comments