पुतला दहन करने पहुंचे कांग्रेसियों पर वाटर गन अटैक
दमोह। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघर और नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच हुई तकरार का असर आज प्रदेश भर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला इस दौरान विधानसभा स्तर पर कांग्रेसियों के द्वारा तीन मंत्रियों के पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं पुलिस उनके मंसूबों पर पानी फेरने की कोशिश करती नजर आई।
जिला मुख्यालय पर बीजेपी ऑफिस और अंबेडकर चौक के
बीच मंत्रियों के पुतला दहन को लेकर कांग्रेसियों तथा पुलिस के बीच करीब
घंटे भर तक रस्साकस्सी जैसा तना तनी भरा माहौल बना रहा। कांग्रेसियों
द्वारा पूर्व से ही तीन मंत्रियों की पुतला दहन करने की घोषणा को ध्यान में
रखकर पुलिस प्रशासन के द्वारा अंबेडकर चौक पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड
को बुला लिया गया था वहीं भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया
था। दूसरी और कांग्रेस जनों ने अपनी आदत के अनुसार पुलिस को छकाने में कोई
कोर कसर नहीं छोड़ी।
यहां तक की जलते हुए पुतले लेकर कांग्रेसी पहुंच गए जिस पर पुलिस ने फायर
ब्रिगेड के वाटर गन से अटैक कराने में देर नहीं की। जिससे कुछ कांग्रेसियों
के साथ पुलिस कर्मियों की कपड़े भी गीले हो गए। पुलिस प्रशासन की तरफ से
सीएसपी एचआर पांडे पुतला दहन नहीं हो पाने का दावा करते नजर आए। वही
कांग्रेस नेता उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री विजय शाह और मंत्री
कैलाश विजयवर्गी के द्वारा दिए गए बयानों के विरोध में उनके पुतला दहन करने
का दावा करते दिखे। इस दौरान संगठन महासचिव नितिन मिश्रा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व
जिला अध्यक्ष मनु मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर संजय चौरसिया, वीरेन्द्र
दवे, राजेश तिवारी, तिलक सींग, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बबलु भटट्, रोहन पाठक, विक्रम ठाकुर, कमला
निषाद, लाखन सिंह, मुख्तार जाफरी पार्षद राजा रोतेला, शैलेन्द्र
सिंह, हेमराज, मिक्की चंदेल एवं डालचंद कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, अशोक
ठाकुर, गोपाल रैकवार, वीरेन्द्र चौबे, संजय सेठ, अरूण दुबे, श्रीकांत पटैल,
प्रमेश सीरोठिया, गीता लोधी, अजय जाटव, वीर सिंह, शेरू कछवाहा, रामकुमार
सीरोठिया, प्रवेन्द चंदाकर सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
पथरिया
में कॉग्रेस कार्यकताओं और पुलिस के बीच खींचतान.. केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हितो के विपरीत अमेरिका से किये गये
ट्रेड समझौते के विरोध में एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजापा के मंत्री
द्वारा आदिवासी नेता एवं नेता विपक्ष उमंग सिंघार से अमर्यादित भाषा के
इतेमाल पर पथरिया
में-पुतला दहन का आयोजन किया गया।
पथरिया
ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस के नेतृत्व में मंत्री विजयवगोय एव केंद्र सरकार
का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए संजय चौराहा पहुंचे जहां पहले से भारी
संख्या में पुलिस बल मौजूद था पुतला दहन को लेकर पुलिस एवं कॉग्रेस
कार्यकताओं में वडी देर तक खीचतान चलती रही जहां पुतला के टुकडे टुकडे हो
गये। कार्यक्रम में के प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह, पूर्व अध्यक्ष भरत
श्रीवास्तव, कार्यक्रम के आयोजक रत्नेश सोनी शहर अध्यक्ष, छोटू ठाकुर,
राहुल सिंह सासा पार्षद शुभम चौबे, पीर अली सोनू अहिरवार श्रीधर राजपाल
चंदेल छत्रपाल सिंह दीपक जैन पिंकी दुबे सोनू गायकवाड राजू अहिरवर सहित
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
जबेरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन पुतला दहन..
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
उमंग सिंगार को अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश
अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मध्य
प्रदेश में जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जबेरा ब्लॉक कांग्रेस
कमेटी द्वारा बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। विरोध
प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोविंद तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष ओम
प्रकाश शर्मा, नोहटा उपब्लॉक अध्यक्ष संतोष रजक, दीपक यादव, एनएसयूआई
विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण राय, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह
ठाकुर,भगवत धनगर, श्रीकांत तिवारी, गोलू विश्वकर्मा, विवेक तिवारी सहित
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इधर एसडीओपी
अर्चना अहीर,थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते
ही बस स्टैंड पहुंचे। मौके पर फायर ब्रिगेड भी उपलब्ध रही। जैसे ही
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया पुलिस स्टाफ ने
सक्रियता दिखाते हुए पानी के प्रेशर से आग बुझाते हुए पुतला दहन कार्यक्रम
सफल हुआ। वहीं बस स्टैंड से एक पुतला भी अपनी गिरफ्त में लिया। मौके पर
एएसआई अशोक सिंह, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र दुबे सतीश नामदेव, वैरागी,आरक्षक
वीरेंद्र सहित पुलिस स्टॉप मौजूद रहा।



0 Comments