Ticker

6/recent/ticker-posts

गढ़ी मोहल्ला क्षेत्र में बिजली चेकिंग के दौरान बवाल.. महिलाओं ने गाली गलौच पत्थरबाजी करके बिजली कर्मचारियों को खदेड़ा.. इधर 7 हमलावरों पर कोतवाली में मामला हुआ दर्ज..

गड़ी मोहल्ला क्षेत्र में बिजली चेकिंग के दौरान हमला 

दमोह। विद्युत विभाग के द्वारा इन दोनों नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा इस दौरान बिजली चोरी पाए जाने पर मौके पर ही प्रकरण बनाकर जुर्माना आदि की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गढ़ी मोहल्ला क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान महिलाओं सहित कुछ लोगों ने भड़कते हुए टीम पर हमला कर दिया। जिसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराए जाने पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ी मोहल्ला क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम गलियों में घूम रही थी इसी दौरान एक घर के बाहर बिजली का मीटर नहीं लगा होने के बावजूद विद्युत लाइन से डायरेक्ट कनेक्शन घर के अंदर जाता नजर आ रहा था। जिस पर टीम के द्वारा उपरोक्त मकान के दरवाजे खुलवाने की कोशिश की गई। वही दरवाजे नहीं खोले जाने पर टीम के द्वारा मैन लाइन से कनेक्शन काटकर सप्लाई लाइन को जप्त करने की कार्रवाई की जा रही थी इसी दौरान दो महिलाओं ने घर से निकलकर गाली गलौज करते हुए विद्युत मंडल के कर्मचारियों पर पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराए बिजली विभाग के कर्मचारी मेन रोड पर खड़ी विभाग की गाड़ी के पास आ गए। लेकिन गालियां बकते हुए हमलावर महिलाएं तथा अन्य लोग वहां भी पहुंच गए। जहां उनके द्वारा कनेक्शन कट करने वाले लाइनमैन के साथ खुलेआम मारपीट करते हो हमला किया गया।  
 
इस दौरान वहां के कुछ लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत करने की भी कोशिश की। लेकिन तब तक उपरोक्त गाली गलौज और हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था तथा 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद जैसे तैसे गाड़ी मोहल्ला क्षेत्र से पुलिस थाने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस के अधिकारियों के साथ अपने उच्च अधिकारियों को दी। बाद में पुलिस के द्वारा सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है इधर इस घटनाक्रम से बिजली विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। मामले में विभाग की वरिष्ठ अधिकारियों को कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान और भी सक्रियता के साथ चलाया जाएगा वहीं पुलिस से अभियान के दौरान सहयोग की अपेक्षा की अपील भी की गई है जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।

Post a Comment

0 Comments