Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत अमेरिका ट्रेड डील से आहत कांग्रेसी 24 को विधानसभा घेरेंगे.. इधर अभा संयुक्त अधिवक्ता मंच की चुनाव पर चर्चा.. डॉ. निशांत विश्वकर्मा को भरत नाट्यम गुरु अवॉर्ड..

विधानसभा घेराव के संबध में हुई पत्रकार वार्ता
दमोह। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 फरवरी 2026 मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों कां संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते में कृषि उत्पादो पर आयात शुल्क में संभावित कमी से मध्यप्रदेश के कपास, सेयाबीन और मक्का उत्पादक किसानों को गंभीर नुंकसान हो सकता है। उसकी मांग है कि भारत अमेरिका ड्रेड डील के संबंध में विस्तृत श्वेत पत्र जारी किया जाये।

पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि कलंकित मंत्री कैलाश विजय वर्गीय, राजेन्द्र शुक्ल, विजय शाह जिन्होनें निर्दोष मौतों की जिम्मेदारी न लेते हुए महिलाओं पर अर्नगल ब्यान दिये है उनके स्थीफे लिये जाये अथवा बर्खास्त किया जाये। संजय चौरसिया, रजनी ठाकुर, परम यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र राजपूत, शमीम कुरैशी, डालचंद कुशवाहा, श्रीकांत पटेल, अजय जाटव, रियाज खान ने जिले के कांग्रेसजनों से उक्त कार्यकम में अपने वाहन साधन से पहुंचने की अपील करते हुए लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी आ रहे है। पत्रकार बंधुओ से कहा कि मध्यप्रदेश के किसानो के हितो की संवैधानिक और नीतिगत सुरक्षा सुनिश्चित की जायें एवं भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के लिये मूल्य सुरक्षा एवं आय संरक्षण की ठोस व्यवस्था लागू की जाये न कि किसानो की आय पर नकारात्मक प्रभाव डाला जायें।

अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच बैठक आयोजन
दमोह।
अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच दमोह की बैठक का आयोजन नाकड़ा पैलेस जबलपुर नाका पर किया गया। जहां पर मंच राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य तरूण पटैल एड. जिला अध्यक्ष, सुधीर पाण्डे एड. जिला प्रभारी, एम.पी. चौरसिया एड. संभागीय सचिव, कमल कुशवाहा एड. युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, कपिल हजारी एड. एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मनोज नागदेव एड. के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के सदस्यता अभियान चलाने आगामी राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव के संबंध में सभी अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे एवं बैठक को सभी पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया एवं अधिवक्ताओं को मंच में सदस्यता दिलाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किये। मंच के कोर कमेटी सदस्य तरूण पटेल एड. द्वारा मंच की अभी तक की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया एवं जिला अध्यक्ष सुधीर पांडे एड. के द्वारा मंचं के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में सभी को अवगत कराया। जिसमे सभी सदस्यों द्वारा मंच में नये सदस्यों को जोड़ने एवं सहभागिता करने के विषय पर जोर दिया।
इस अवसर पर मंच के पूर्व अध्यक्ष रविकांत ठाकुर एड., उपाध्यक्ष किशोरी लाल ताम्रकार एड., प्रमेश सीरोठिया एड., युनुस मकरानी एड., शिवप्रसाद विश्वकर्मा एड., आशीष सिंह, नाकड़ा एड., कौशलेन्द्र पाण्डे एड., गजाधर पटेल एड., सौरभ अयाची एड., कृष्ण कुमार श्रीवास्तव एड., विनोद पटेल एड., प्रखर पाण्डे एड., लोकेश राय एड, नईमुल अकील एड., रोहित सिंह राजपूत एड., हेमंत यादव एड., अभिजीत सिंह ठाकुर एड., धर्मेन्द्र सिह एड., के अलावा बडी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक का सफल संचालन कमल कुशवाहा एड. एवं आभार एम.पी. चौरसिया एड. ने किया।

डॉ. निशांत विश्वकर्मा इंटरनेशनल भरतनाट्यम गुरु अवॉर्ड
दमोह। कला, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. निशांत विश्वकर्मा (मानद उपाधि) को 21 फरवरी 2026 को आयोजित भव्य समारोह में ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार इंटरनेशनल भरतनाट्यम गुरु अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम Institute for Social Reforms and Higher Education Charitable Trust द्वारा Uttarakhand Jal Vidyut Nigam Ltd., देहरादून में आयोजित किया गया।
डॉ. विश्वकर्मा पिछले 28 वर्षों से भरतनाट्यम एवं योग के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। वे राष्ट्रीय योग ट्रेनर एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। भारत के साथ-साथ बैंकॉक (थाईलैंड), मलेशिया, सिंगापुर आदि देशों में भी उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। तथा गोवा में माननीय राष्ट्रपति जी से सम्मानित हुए है। वर्ष 2022 में उन्हें ह्यूमन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा “मध्यप्रदेश बेस्ट टीचर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।  World Book of Records द्वारा “भरतनाट्यम गुरु अमेरिकन अवॉर्ड” प्रदान किया गया। साथ ही 22 मार्च 2025 को Magic and Art University, फरीदाबाद (एनसीआर दिल्ली) द्वारा “मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स डॉक्टरेट (मानद उपाधि)” से सम्मानित किया गया। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में भी डॉ. विश्वकर्मा अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने लगभग 25 धारावाहिकों एवं 18 फिल्मों में साइड रोल निभाए हैं।
सामाजिक क्षेत्र में भी वे निरंतर सक्रिय हैं। उनकी “सेवार्थ फाउंडेशन” के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। साथ ही रक्तदान समिति के माध्यम से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है। वे स्वयं 94 बार रक्तदान कर चुके हैं तथा नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प भी ले चुके हैं। डॉ. निशांत विश्वकर्मा ने इस सम्मान को अपने गुरुजनों, परिवार एवं समर्थकों को समर्पित करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी कला एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments