हाईवे पर ट्रको की भिड़ंत के बाद देर तक लगा रहा जाम
दमोह। जबेरा थाना के सिंग्रामपुर चौकी क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार के कहर के चलते ट्रकों की भिड़ंत हो जाने से देर तक जाम के हालात बने रहे। जिससे वाहन चालक राहगीरो के साथ स्थानीय निवासी देर तक परेशान होते रहे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खत्म करा कर आवागमन को बहाल कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह
सिंग्रामपुर मेंन बाजार में दो ट्रको के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि एक ट्रक जाकर जितेन जैन के मकान के बाहर बने
चबूतरे में जा लगा।इधर दोनों ट्रको के कांच फूट गए, एक ट्रक ड्राइवर को
सीने में चोट आई है। मकान मालिक जितेन जैन ने बताया घर की दहलान में मेरी
पत्नी झाड़ू लगा रही थी तभी अचानक दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। ट्रक
टकराने के बाद सीधा चबूतरे में आकर लगा। हालांकि पत्नी बाल बाल बच गई नही
तो कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता था। वही ट्रक की चपेट में हाथ ठेला को
नुकसान हुआ है
इस दौरान आवागमन प्रभावित होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर वन-वे व्यवस्था से यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। इधर इस रूट पर आए दिन होने वाले हादसे तथा लगने वाले जाम को ध्यान में रखकर स्थानीय निवासियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण की मांग की जा रही है उल्लेखनीय है कि दमोह जबलपुर रोड फोर लाइन बना है लेकिन सिग्रामपुर क्षेत्र में इसके चौड़ीकरण की कोई प्लानिंग फिलहाल नहीं है।
जिसे ध्यान में रखकर ग्रामीणों द्वारा यहां भी सड़क चौड़ी करण कराए जाने के बाद ही नई सड़क के निर्माण कार्य करने की मांग की जा रही है। सड़क हादसे के संदर्भ में चौकी प्रभारी गणेश दुबे ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रक को हटवाकर आवागमन को बहाल कर दिया वही ट्रकों को जप्त कर चौकी ले जाया गया है। निवेश जैन की खबर



0 Comments