टीकमगढ़ के दो युवकों ने दमोह में सराफा व्यवसायी का बैग लूटा.. ग्रामीणों तथा साइबर सेल की मदद से जंगल में बुलेट बाइक के साथ पकड़े गए बदमाश..

बुलेट से जेबरात का बेग लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार

दमोह। टीकमगढ़ जिले से बुलेट मोटर साईकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने दमोह जिले कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यवसायी से जेबरात का बैग लूट लिया। लेकिन जंगल में भागते समय वह भटक गए इस दौरान उनकी बुलेट बाइक ने भी धोखा दे दिया। वहीं लुटेरों की तलाश में जंगल में पहुची पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लुटेरों की लोकेशन लेकर उनको ग्रामीणों की मदद से पकड़ने में देर नहीं की। इस दौरान एक आरोपी अपनी मजबूरी की दास्तान सुनाते हुए अपने साथी पर दोष मड़ता नजर आया..

जिले के थाना कुम्हारी पुलिस के व्दारा सोने चादी के जेवरातो की लूट के मामले में तत्परता दिखाते हुए साइबर सेल की मदद से कार्यवाही करते हुए लूट के माल के साथ दो लुटरो को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक बुलेट मोटर साइकिल को भी जप्त किया गया है।एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन, एसएसपी सुजीत भदोरिया एवं एसडीओपी हटा सुश्री प्रिया सिंधि के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कुम्हारी उनि. बृजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस टीम के व्दारा 20 फरवरी को एक सोने चांदी के व्यवसायी के साथ जंगल मे घटित लूट की वारदात का कुछ ही घंटे में पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है।

मामला थाना कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत इमलिया पटेरिया रोड के अलबेले जंगल मे बङीटेक का है। जहाँ संतोष सोनी निवासी सगौनी के साथ सोने चादी के जेवरातो की लूट की घटना को बुलेट बाइक सवार दो लोगों ने अंजाम दिया था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साइबर सेल की मदद से लुटेरों की लोकेशन लेते हुए कार्यवाही की। तथा घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपी अतुल जोशी एवं दुर्गेश जोशी निवासी ग्राम मोंगना, मोहनगढ़ जिला टीकमगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों के कब्जे से लूटे गये संपूर्ण मशरुका सोने के 05 पैडल, 10 गुरिया, चांदी की 30 जोङ बिछिया (प्रत्येक जोडी मे 4 बिछिया), 12 ताबीज, 06 चैन, 11 जोडी पायल (पतली), 02 खुसना, 02 हाय, 04 जोडी चूङा (बच्चो के), 03 चूडिया, 02 बेडी, 01 जोडी कंगन, इलेक्ट्रानिक तराजू, माला गूथने एवं जेवरात सुधारने का सामान कुल कीमती 242000/- रुपये, एक बुलेट मो.सा. कीमती 200000/- रुपये, दो मोबाइल कीमती 13000/- रुपये को बरामद किया गया है। 

उपरोक्त मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी उनि. बृजेश कुमार पाण्डेय, सउनि. गोविन्द सिंह प्र.आर. धर्मेन्द्र दुबे, आर. जीवन पटेल,  रामबहादुर, राजेश,  बलवंत सिंह, रामकिशोर, आर. नितेन्द्र राजपूत, 613 आशीष कुमार सै. 262 प्रीतम सिंह थाना कुम्हारी सायवर सेल से प्र.आर. राकेश आठ्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments